अवैध संबंधों के शक में गला दबाकर मारा था पत्नी को

बारां. अटरू थाना क्षेत्र के मेरमा तालाब में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया तथा पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
आरोपी पति हेमन्त नायक पत्नी पर अवैध संबंधों को लेकर शक करता था। इसी संदेह के चलते गत 11 जून को उसने आवेश में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। लेकिन वह बेसुध होने, अटैक आने तथा गर्दन लटकने आदि की बात कहते हुए गुमराह करता रहा तथा अटरू चिकित्सालय ले गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को गांव ले गया तथा किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। खुद रात भर शव के साथ मौजूद रहा। दूसरे दिन सुबह मृतका के परिजनों की सुचना पर पुलिस को वारदात का पता लगा। एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि मृतका मीना के भाई भरत नायक ने बहनोई हेमन्त नायक के खिलाफ उसकी बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी थी। जांच टीम ने 15 जून को आरोपी हेमन्त नायक को मेरमा तालाब से गिरफ्तार किया तथा पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश किया।

read also : हाड़ौती के खेतों में उगेगा पीला सोना
बिना पूछे जाने पर बढ़ा विवाद
अटरू थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा ने बताया कि आरोपी हेमन्त नायक (32) पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना पर अवैध संबंधों पर शक करता था। घटना के दिन मीना ढोटी में विभागीय बैठक में गई थी तथा हेमन्त बारां गया था। हेमन्त घर लौटा तो मीना उसे नहीं मिली, वह शाम सात बजे लौटी। वह बिना पूछे दूसरे गांव जाने की बात पर शक के आधार पर कहासुनी करने लगा। ऐसे में आवेश में आकर उसने गला दबा दिया। टीम में अटरू थाना प्रभारी गोदारा के अलावा हैड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह (साइबर सेल), कांस्टेबल कालूराम व नन्दकिशोर शामिल थे।



source https://www.patrika.com/kota-news/due-to-doubt-of-extra-merrital-affier-he-mudred-his-wife-6899786/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां