CM गहलोत का निशाना, कहा- देश को गुमराह करने में केजरीवाल का कोई मुकाबला नहीं, झूठ बोलकर चला रहे काम

बारां। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में 20 लाख किसानों के कर्ज माफ हुए है। लेकिन विपक्ष लगातार भ्रमित व गुमराह करता आ रहा है। उन्होंने बारां जिले में माफ हुए कर्ज की भी लिस्ट बताई। सीएम गहलोत ने शुक्रवार को बारां के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में प्रदेश की कई जन कल्याणकारी योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में एतिहासिक फैसले हुए हैं। देश के कई राज्यों में ऐसे फैसले नहीं हुए है। अब गुजरात मॉडल के रूप में नहीं वहां की सड़कों तक की हालत खस्ता है, जबकि राजस्थान की योजनाएं पूरे देश में लागू करने वाली योजनाएं चलाई जा रही है।

इस दौरान उन्होंने आप पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल दिल्ली में झूठ बोलकर काम चला रहे हैं। पंजाब की हालत खराब है। देश को गुमराह करने में केजरीवाल का कोई मुकाबला नहीं है। गहलोत ने कहा कि प्रत्येक पार्टी में आपसी मतभेद होते हैं, मैं यहां इस मामले में कुछ नहीं करना चाहता। केवल इतनी बात जरूर करना चाहता हूं कि हमसब मिलकर आगे तैयारी कर चुनाव को जीते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को विदेशों में जो सम्मान मिल रहा है। वह देश की महानता तथा गांधी जी के कारण मिलता है।

यह भी पढ़ें : गहलोत सरकार के मंत्री का पुलिस पर फूटा गुस्सा, जड़े अवैध वसूली और दलाली जैसे आरोप

ashok_gehlot.jpg

सीएम गहलोत गुरुवार को यहां पार्श्वनाथ चेरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। रात्रि में सर्किट हाउस में विश्राम के बाद आज वह जयपुर के लिए रवाना हो गए। पत्रकार वार्ता के दौरान उनके साथ खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, जिला प्रमुख उर्मिला जैन, विधायक पानाचंद मेघवाल तथा निर्मला सहरिया मौजूद रहे। इस दौरान सीएम गहलोत ने कई लोगों से भी मुलाकात की।



source https://www.patrika.com/baran-news/rajasthan-ashok-gehlot-attacks-on-arvind-kejriwal-7850440/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां