पुलिस की मौजूदगी में तडक़े सीएडी कार्यालय का भवन ध्वस्त, 100 से ज्यादा हरे पेड़ जमींदोज

मांगरोल. किसानों के विरोध के बावजूद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्रवार तडक़े प्रशासन ने अस्पताल के लिए अधिगृहित सीएडी के कार्यालय के भवन को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान परिसर में लगे सौ से भी ज्यादा हरे पेड़ों को गिरा दिया गया।

तडक़े चार बजे अंता के उपखण्ड अधिकारी दीपक महावर भारी पुलिस बल और चार जेसीबी मशीनें के साथ मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर जेसीबी से धड़ाधड भवन के हिस्से व पेड़ों को गिराना शुरू कर दिया गया। सीएडी परिसर के अधिगृहीत करने के विरोध और सीएडी को इतनी ही जमीन देने व उस पर कार्यालय बनाने की मांग को लेकर पिछले 31 दिन से किसानों का धरना चल रहा था। कार्रवाई के दौरान उनका भी तंबू उखाड़ दिया गया।

एक पुलिसकर्मी कोटा रैफर

अलसुबह जेसीबी मशीन से पेड़ों को धराशायी करते समय वहां काम कर रहे मजदूर पुरुषोत्तम नागर, उदयलाल व कमलेश , सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्रकुमार व सुल्तान तथा कांस्टेबल धनराज पेड़ों के नीचे आने से घायल हो गए। इनमें से पांच को ज्यादा चोटें आने के कारण कारण उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद बारां रैफर कर दिया। सुल्तान को रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से कोटा रैफर किया गया है।

-जिला कलेक्टर के निर्देश पर पेड़ हटाने व इमारत को तोडऩे की कार्रवाई की गई है। कोई अवरोध न बने, ऐसे में तडक़े यह कार्रवाई की गई। यहां 80 पेड़ों को हटाने की इजाजत ले ली गई थी।

- दीपक महावर, उपखण्ड अधिकारी अंता



source https://www.patrika.com/baran-news/barqan-news-live-news-baran-update-mangrol-cad-building-demolish-8522866/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां