कांग्रेस से बारां सीट पर फिर पानाचंद मेघवाल, चौथी बार मैदान में उतरेंगे

कांग्रेस ने एक बार फिर पानाचंद मेघवाल को बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। यह चौथा अवसर है, जब कांग्रेस ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारा हैं। कांग्रेस की तीसरी सूची में भी जिले में छबड़ा और किशनगंज सीट के लिए पार्टी ने अपना चेहरा घोषित नहीं किया हैं। पिछले दिनों जारी दूसरी सूची में भाजपा ने छबड़ा से वर्तमान विधायक प्रताप ङ्क्षसह ङ्क्षसघवी को आठवीं बार टिकट दिया हैं।

2008 में परिसीमन के बाद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित बारां-अटरू सीट से मेघवाल को पहली बार्च उम्मीदवार बनाया था। तब मेघवाल भाजपा शासन में मंत्री रहे मदन दिलावर को 16578 मतों से पराजित किया था। लेकिन 2013 के चुनाव में वे भाजपा के रामपाल मेघवाल से 20600 मतों से पराजित हो गए थे। 2018 के चुनाव में उन्होंने मंत्री रहे भाजपा नेता बाबूलाल वर्मा को 12248 मतों से पराजित किया था। मेघवाल ने 1995 में राजकीय महाविद्यालय बारां का छात्र संघ अध्यक्ष के चुने जाने के बाद राजनीति में प्रवेश किया। वे दो बार अटरू पंचायत समिति सदस्य चुने गए। एक बार वे अटरू पंचायत समिति के प्रधान रहे थे। एक बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी रहे।

शादी समारोह में मिली सूचना

पानाचंद मेघवाल को पार्टी से बारां विधानसभा सीट के लिए टिकट मिलने की सूचना गुरुवार रात को बारां जिले के पिपलोद गांव में
मिली। उस समय पानाचंद वहां एक शादी समारोह में वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे।

टिकट मिलते ही पहली बात : विकास कार्यों को देंगे गति

टिकट मिलने के बाद मेघवाल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान विकास के कई कार्य शुरू नहीं हो सके थे। अभी कई कार्य चल रहे हैं। विधायक चुने जाने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता इन सभी कामों को पूरा कराने की होगी। इसके साथ बारां शहर के आकर्षक बनाने की रहेगी। पूरे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा।



source https://www.patrika.com/baran-news/vidhansabha-election-vidhansabha-chunavb-baran-seat-cpongress-8557166/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां