किशोर की हत्या के बाद बारां में धारा 144 लागू , 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद

बारां। शहर की कृषि उपज मंडी के सामने शनिवार को दिनदहाड़े एक किशोर की हत्या के बाद पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है। वहीं कुछ संदिग्ध लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर शहर में एहतियात के तौर धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही बारां नगर परिषद क्षेत्र की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। शहर में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। जगह-जगह पर पुलिस के जवान मुस्तैद है।

शाम को हुए हत्याकांड के बाद पोस्टमार्टम के दौरान रात को मृतक के परिजन व अन्य लोग मोर्चरी के सामने ही धरने पर बैठ गए थे। देर रात तक करीब एक बजे बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे समझाइश कर शव का अंतिम संस्कार करवाया।

रविवार सुबह से शहर में ऐतिहात के तौर पर पुलिस का भारी बंदोबस्त करने के साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है। संभागीय आयुक्त ने केसी मीणा ने 11 जुलाई तड़के 3 बजे से 12 जुलाई के तड़के 3 बजे तक अस्थाई रूप से इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश दिए. वज्र वाहन की तैनातगी के साथ ही पुलिस अलर्ट मोड पर है। हालांकि शहर में हालात सामान्य है। दुकानें खुली हुई है। वहीं आम जनजीवन सामान्य की तरह चल रहा है।

जिला पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने बताया कि शनिवार शाम को हुए हत्याकांड के मामले में कई संदिग्धो को राउंडअप कर उनसे पूछताछ की जा रही है। संभवतया शाम तक संपूर्ण प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा। शहर में शांति बहाली को लेकर धारा 144 लगाई गई है। तथा नेट पर को प्रतिबंधित किया गया है।

ये था मामला
कृषि उपज मंडी के सामने श्रमिक कॉलोनी निवासी आजाद (16) पर अचानक गोलियां बरसा दी। उसे तीन-चार गोली लगी तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार आजाद का पीछा किया जा रहा था। शुक्रवार को भी उन पर सदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के निकट आधा दर्जन युवकों ने पीछा कर हमला करने का प्रयास किया था। तब उन्होंने एक मकान में घुसकर जान बचाई थी। इस बारे में वे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सदर थाना में पहुंचे थे। जहां से उन्हें बैरंग लौटा दिया। शनिवार सुबह भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। हमलावार मंडी परिसर के बाहर एक कार से पहुंचे थे, जिन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इससे आजाद की मौके पर ही मौत हो गई।



source https://www.patrika.com/baran-news/section-144-implemented-internet-suspended-in-baran-6944274/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां