भगाने के प्रयास में पत्थर से भरी ट्रॉली पलटी
अवैध खनन, परिवहन के खिलाफ जारी अभियान के तहत शनिवार को वन विभाग की ओर से जिले के अटरू, छीपाबड़ौद व छबड़ा में कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली मय पत्थर चिंगारी के जब्त किए गए। इस दौरान छीपाबड़ौद में ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर भगाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगडऩे से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसके अलावा जिले के किशनगंज में 50 व शाहाबाद में 35 बीघ वनभूमि से अतिक्रमण हटाए गए। उप वन संरक्षक दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि अटरू में वन खंड रतनपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान अवैध खनन कर पत्थर चिंगारी ट्रॉली में भरते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर उसके चालक निर्मल सहरिया को गिरफ्तार किया तथा ट्रैक्टर को अटरू थाना परिसर में खड़ा कराया गया। कार्रवाई में क्षेत्रीय वन अधिकारी अटरू भारत राठौड़, नाका प्रभारी धीरज कुमार, बलराम सहरिया, निरंजन कुमार बैरवा, धर्मचंद गुर्जर, बृजमोहन गुर्जर व रामस्वरूप मीणा आदि मौजूद शामिल थे।
जिले की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
छीपाबड़ौद में जिला कलक्टर व उपखंड अधिकारी छीपाबड़ौद के निर्देशन में राजस्व विभाग, वन विभाग व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सारथल वनखंड में वन भूमि से अवैध खनन कर बोल्डर चिंगारी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा। इस दौरान चालक ने ट्रैक्टर भगाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगडऩे से ट्रॉली पलट गई। बाद में ट्रॉली को सीधा कराकर रेंज परिसर छीपाबड़ौद में खड़ा कराया गया तथा प्रकरण दर्जकर ट्रैक्टर चालक लक्ष्मण बंजारा उर्फ देवलाल बंजारा निवासी बावड़ीखेड़ा को गिरफ़्तार किया गया। कार्रवाई में उपखंड अधिकारी छीपाबड़ौद कृष्ण मुरारी मीना, सारथल थाना प्रभारी, लोकेश सहरिया नाका प्रभारी सारथल, रमेश गडवाल नाका प्रभारी बिलेण्डी, भगवान सिंह नाका प्रभारी रांई, पुलिस तथा नवनियुक्त वनरक्षक व होमगार्ड के जवान शामिल थे।
85 बीघा वन भूमि से हटाया अतिक्रमण
उप वन संरक्षक गुप्ता ने बताया कि वन विभाग की टीम ने वनभूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई। किशनगंज नाका के मिसाई में 50 बीघा वनभूमि से फसल नष्ट कराकर अतिक्रमण हटाया गया। इसी तरह रेंज शाहाबाद में करीब 35 बीघा वनभूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त रेंज छबड़ा में अवैध पत्थर परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया।
रात के अंधेरे में जब्त बजरी को भर रहे थे, टीम आई तो भागे
जलवाड़ा में पुलिस की ओर से जब्त की गई बजरी उठाने वालों के खिलाफ शुक्रवार रात कार्रवाई की गई। इस दौरान भागते हुए बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा गया। सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी चंद कुशवाहा के अनुसार थाना प्रभारी देवकरण चौधरी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी साहब ङ्क्षसह चौधरी राकेश सैनी, बनवारी, गिर्राज सहरिया ने रात 10 बजे बरनी नदी के निकट रामबाग में दबिश दी। खनिज विभाग के कार्यदेशक सुधांशु उपाध्याय ने बताया कि विभाग की टीम ने गुरुवार को बजरी माफिया का 250 टन बजरी का स्टॉक जब्त किया था। उसमें से माफिया कारीब आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्रॉलियों में बजरी भर रहे थे। पुलिस आते ही बजरी माफिया में हडक़ंप मच गया। माफिया के लोग वाहनों को भगा ले गए। इस दौरान एक ट्रॉली पलटी खा गई। इससे कई पेड़ भी गिर गए। पुलिस ने भी पीछा कर बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को कस्बे के नजदीक से पकड़ा। पुलिस ने बजरी से भरी ट्रेक्टर को हमारे सुपुर्द कर दिया हैं। खनिज विभाग ने शनिवार को बजरी के जब्त स्टॉक को नीलाम कर दिया है।रामबाग में माफिया ने 250 टन बजरी का स्टॉक कर रखा था। उसे जब्त कर 132500 रुपये का जुर्माना लगाया था।
अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
छबड़ा में वन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर (ङ्क्षचगारी) से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को सीआई राजेश खटाणा के नेतृत्व में वनखंड गुगोर में पार्वती नदी से अवैध पत्थर (ङ्क्षचगारी) से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक वसीम खान निवासी छबड़ा को गिरफ्तार किया। इस दौरान वनरक्षक राकेश कुमार, ललित सहरिया, सन्नी देओल सहरिया, गृहरक्षा दल के जितेंद्रङ्क्षसह, रामावतार, रामस्वरूप, मेघराज नागर आदि शामिल थे।
अटरू में वन विभाग ने शनिवार को अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। क्षेत्रीय वन अधिकारी भारत राठौड़ ने बताया कि रतनपुरा क्षेत्र में गश्त के दौरान पत्थर भरकर जाती ट्रॉली को पकड़ा गया। इस दौरान नाका प्रभारी धीरज कुमार, बलराम सहरिया, निरंजन कुमार बेरवा ,धर्मचंद गुर्जर, बृजमोहन गुर्जर, रामस्वरूप मीणा सहित आदि स्टाफ मौजूद रहा।
source https://www.patrika.com/baran-news/illegal-mining-joint-team-action-illegal-stone-illegal-sand-8697819/
Comments
Post a Comment