मुआवजा मांगा, रेलवे ट्रेक पर पहुंचे किसान

बारां/छबड़ा. बकाया बीमा क्लेम के भुगतान व फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार को छबड़ा उपखंड मुख्यालय पर गुरुवार को भारी संख्या में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 6 घंटे तक चले प्रदर्शन में कई बार टकराव के हालात बने। एक प्रशासनिक अधिकारी के जवाब से नाराज किसान कोटा-गुना लाइन स्थित गुगोर रेलवे ट्रेक पर जा पहुंचे। यहां करीब एक घंटे तक जमे रहने के बाद वे वापिस कस्बे में लौटे। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की की। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कई गांवों से किसान ट्रैक्टर ट्रॉली, चार और दो पहिया वाहनों से छबड़ा के कृषि उपज मंडी में एकत्रित हुए। यहां से किसान नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और छबड़ा सालपुरा मार्ग पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। यहां वक्ता धरमा धाकड़, नरेश मीणा, जयनारायण नागर समेत कई जनों ने किसानों को संबोधित किया। तहसीलदार ने किसानों की मांग को लेकर एडीएम एसएन आमेठा से फोन पर बात की। इस दौरान एडीएम की एक बात से प्रर्दशनकारी नाराज हो गए और सार्वजनिक माफी की मांग पर अड़ गए। इसके बाद वे रेलवे ट्रेक जाम करने की बात कहते हुए गुगोर फाटक पर पहुंच गए। वे यहां पटरी के किनारे करीब एक घंटे तक खड़े रहे। इस दौरान कुछ लोगों के रेलवे ट्रेक पर डेरा डालने से नाराज धर्मा धाकड़ आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर वापस लौट गए।

डीएसपी ने फिर से कराई
बात पुलिस उप अधीक्षक नेत्रपाल ङ्क्षसह ने एडीएम से उनकी बात करवाई। एडीएम के अपने शब्दों पर खेद जताने के बाद प्रदर्शनकारी कस्बे में आ गए। यहां बिजली विभाग के बाहर कई लोग अद्र्धनग्न होकर धरने पर बैठ गए। बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना प्रर्दशन खत्म हुआ।

रूट पर परिचालन 1 घंटे बाधित रहा

प्रदर्शनकारियों के रेलवे ट्रेक पर पहुंचने पर रेलवे प्रशासन इस रूट पर आ रही मालगाडिय़ों को कैशोली व भुलोन स्टेशन पर रोकना पड़ा। इससे एक घंटे तक मालगाडिय़ां रुकी रही। किसानों के हटने के पश्चात मालगाडिय़ों को रवाना किया गया। आरपीएफ कमांडेंट ए नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेक पर किसानों की भीड़ को कानूनी ङ्क्षबदूओं को दिखवा रहे है। उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने मीणा को हिरासत में लिया

हरनावदााशाहजी. पुलिस ने गुरुवार रात को कांग्रेस नेता नरेश मीणा को हरनावदाशाहजी इलाके में हिरासत में ले लिया। हालांकि देर रात तक पुलिस ने मीणा की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन मीणा ने सोशल मीडिया पर खुद की गिरफ्तारी का लाइव वीडियो डाला। यह गिरफ्तारी पिछले दिनों अटरू थाना इलाके में गऊघाट रोड पर निजी बस जलाने और हंगामे के मामले में बताई गई है। छबड़ा में प्रदर्शन के बाद पुलिस ने रास्ते में मीणा को हिरासत में ले लिया। यहां से पुलिस उसे हरनावदाशाहजी थाने ले गई। सूचना मिलने पर मीणा के कुछ समर्थक थाने के बाहर जमा हो गए, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। यहां पहुंचे छबड़ा पुलिस उप अधीक्षक अपने साथ जीप में लेकर छीपाबड़ौद की तरफ रवाना हो गए। देर रात तक पुलिस के आलाधिकारी गिरफ्तारी की पुष्टि करने से बचते रहे। इधर गुरुवार रात को छबड़ा थानाधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने नरेश मीणा, धर्मा धाकड़ समेत 50 जनों के खिलाफ रास्ता जाम करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार नरेश के खिलाफ जयपुर समेत जिले के विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। यह मुकदमे जयपुर और बारां जिले में दर्ज हुुए हैं, जिनमें मारपीट, आगजनी और रास्ता रोकने जैसे अपराध शामिल है।



source https://www.patrika.com/baran-news/big-news-big-issue-farmer-aggitation-pradarshanm-railway-track-8475024/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां