बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा से पहले विशाल कलश शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

बारां. Bageshwar Dham Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमत कथा से पूर्व शनिवार को निकली कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व श्रद्धालुओं से पूरा शहर धर्ममय हो गया। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ। यहां कृ षि उपज मंडी परिसर में रविवार को पंडित शास्त्री की हनुमत कथा होगी तथा सोमवार को इसी परिसर में दिव्य दरबार लगाया जाएगा। इससे पहले कोटा से बारां आते समय शास्त्री अन्ता में एक मंदिर में देवदर्शन करेंगे। वहां रोड शो का आयोजन भी होगा।

शहर के कोटा रोड स्थित खेल संकुल व स्टेशन रोड िस्थत श्रीराम स्टेडियम में सुबह दस बजे से महिलाओं के आने का दौर शुरू हो गया था। तेज गर्मी और धूप के बावजूद दोपहर दो बजे तक जारी रहा। इन दोनों ही स्थलों पर कलश वितरित किए गए। पहले श्रीराम स्टेडियम से शोभायात्रा रवाना हुई, इसके बाद खेल संकुल में एकत्रित हुई महिलाओं को रवाना किया गया, जो श्रीराम स्टेडियम पहुंच मुख्य यात्रा में शामिल हुई। यह यात्रा स्टेशन रोड, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा, अस्पताल रोड होते हुए कृषि उपज मंडी आयोजन स्थल पर पहुंची।
यह भी पढ़ें : सीकर में बोले धीरेंद्र शास्त्री- चमत्कार दिखाने नहीं, दिलों में हनुमान जगाने आया हूं, निकाली ऐसी पर्ची


यह रहे आकर्षण का केन्द्र
शोभायात्रा में सबसे आगे राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की झांकी निकाली गई। यह भी घोड़ों पर सवार थे। इनके साथ हनुमानजी की झांकी भी रही। सिर पर कलश धारण कर चल रही महिलाओं का कई जगह पुष्प वर्षा व सुगंधित जल का छिड़काव कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर फल, प्रसाद आदि का भी वितरण हुआ। कई जगह प्याऊ लगाकर शीतल जल की व्यवस्था की गई।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री का क्रेज, एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट के बाहर उमड़ी भीड़
आज हनुमत कथा, कल दिव्य दरबार
कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में रविवार शाम 4 बजे से 7 बजे तक हनुमंत कथा होंगी। अगले दिन वे सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक दिव्य दरबार लगाएंगे। आयोजन की सुरक्षा को लेकर 1200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।



source https://www.patrika.com/baran-news/kalash-yatra-of-baran-rajasthan-before-hanuman-katha-of-pandit-dhirendra-krishna-shastri-bageshwar-dham-8466740/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां