हाडोती के ख्यातनाम डोल मेले का शुभारंभ, शोभायात्रा निकलना शुरू
बारां. जलझूलनी एकादशी पर आयोजित होने वाले 17 दिवसीय डोल मेले का शुभारंभ मंगलवार को हो गया। इससे पहले हवन और पूजा-पाठ किया गया। इसके बाद जिला प्रमुख उर्मिला जैन, विधायक पानाचंद मेघवाल ने डोलमेला तालाब की पाल पर 25.25 करोड़ रुपए के सौंदर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर बीसूका क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामचरण मीणा, नगर परिषद सभापति ज्योति पारस, आयुक्त ब्रजेश राय आदि मौजूद रहे।
इसके बाद मंत्री प्रमोद भाया बाइक चलाते हुए सीधे डोलमेला रंगमंच पर चल रहे कार्यक्रम के दौरान पहुंचे। यहां पर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि मेले आपसी सद्भाव भाईचारे का संदेश देते हैं। लंबे अरसे से डोल मेला तालाब उपेक्षित था। जनता की लगातार मांग थी कि इसका विकास किया जाए। इसके बाद डोल मेला तालाब का प्रथम चरण का 25.25 करोड़ की लागत से पहले चरण का सौंदर्यीकरण करवाया गया। वहीं इसके दूसरे चरण में 50 करोड़ के विकास कार्य कराए जाएंगे। अतिथियों का नगर परिषद सभापति ज्योति पारस उपसभापति नरेश गोयल नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय आदि ने फूल मालाओं से किया। इस अवसर का प्रमुख आकर्षण देव विमान की शोभायात्रा रहा। दोपहर बाद से शहर में अखाड़े का जुलूस निकलना शुरू हो गया। शोभायात्रा में 9 अखाड़े व 57 देव विमान शामिल रहेंगे।
source https://www.patrika.com/baran-news/big-news-breaking-news-baran-news-dol-mela-jhaljhulni-ekadashi-8506825/
Comments
Post a Comment