बजर क चल : तरक स आयत खलन पर सथनय पसतदन क भव धडम

छबड़ा. हाड़ौती संभाग में पोस्तदाना के भाव में लगातार गिरावट आने के कारण किसानों व व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। तुर्की से माल आने के कारण पोस्तादाने में फिलहाल तेजी की कोई संभावना नजर नहीं आ रही हैं। प्रमुख ब्रोकर ओमप्रकाश बजाज ने बताया कि तुर्की से पोस्ता आयात नहीं होने के कारण भाव में भारी उतार-चढ़ाव आया। इस वर्ष अप्रैल में नया माल एक लाख रुपए प्रति क्विंटल से शुरू होकर बाद में 80 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह कर मई में 90 हजार रुपए होकर जून में भारी उछाल आया। इससे दाम एक लाख 10 हजार रुपए तक पहुंच गया। इस वर्ष प्रकृति प्रकोप से फसल में नुकसान होने कारण माल की आवक कम हुई। इससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। गत वर्ष तुर्की से पोस्तादाना आने पर प्रतिबंध हटने के बाद माल आने के कारण भाव में काफी गिरावट आई। पोस्तादाने के भाव डेढ़ लाख से घटकर एक लाख रुपए रह गया। गत वर्षों में भी आयात खुलने से भाव 60 हजार से घटकर 30 हजार रुपए रह गए थे। फिर से प्रतिबंध के कारण गत साल अप्रैल में नए माल का भाव 80 हजार रुपए ङ्क्षक्वटल से शुरू होकर डेढ़ लाख तक पहुंच गया था। इससे किसानों को फायदा हुआ। हर साल यही हाल बजाज ने बताया कि 2019 के अप्रैल माह में भाव 50 हजार रुपए प्रति क्विंटल, 2020 में 80 हजार रुपए प्रति क्विंटल, 2021 में एक लाख 25 हजार रुपए प्रति क्विंटल, 2022 में एक लाख 50 हजार रुपए प्रति क्विंटल था। लेकिन जून में भाव घटकर एक लाख रुपए प्रति क्विंटल ही रह गया।



source https://www.patrika.com/baran-news/baran-news-big-issue-posta-dana-opium-breaking-news-business-kha-8357241/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां