#denger : कभ भ गर सकत ह खतरनक तरक स झक बजल क खभ

जलवाड़ा. बराना हाइवे पर आधा दर्जन से अधिक विद्युत खतरनाक तरीके से झुके हैं। इसयसे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। अरनिया गांव से बराना तक सड़क के दोनों ओर कई विद्युत पोल झुके हुए हैं। बारिश में जोरदार हवाएं चलने से विद्युत पोलो के गिरने या तार टूटने का अंदेशा रहेगा। वहीं छजावा रेलवे स्टेशन की फाटक के निकट सड़क के आरपार बिजली की लाइन गुजर रही है। सड़क के दोनों ओर के पोल झुके हुए हैं। ये कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं। अरनिया, मुंडला बिसोती, हरनावदा, बहादुरगंज के माळ में भी करीब दो दर्जन विद्युत पोल झुके हुए हैं। इसी प्रकार बजरंगगढ़ व जलवाड़ा के माल में भी कई विद्युत पोल झुके हुए हैं तथा विद्युत तार भी खेतो में करीब छह फीट नीचे तक आ रहे हैं। ऐसे में ट्रैक्टरों से हंकाई-जुताई सहित फसल बुवाई के दौरान सावधानी पूर्वक कार्य करना पड़ता है। अन्यथा विद्युत आपूर्ति बंद करवानी पड़ती है। शिकायत को बिजली विभाग कर रहा अनसुना अरनिया में सब ग्रिड स्टेशन बनने व इससे संबंधित पिपलोद,अरनिया, देंगनी जागीर, मुंडला बिसोती सहित अन्य गांवों में विद्युत लाइन दी गई है। जिसमें बराना मार्ग व पिपलोद मार्ग पर दर्जनों विद्युत रोड़ के फुट पाथ पर ही गढ़े हुए है। इसी प्रकार जलवाड़ा के नागरगढ़ मार्ग पर भी इसी तरह के खंभे हैं। इसमें सहकारी समिति के निकट गौरव पथ पर ही खड़ा है। गौरव पथ निर्माण के दौरान विद्युत पोल हटाने के लिए कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी से लोगों ने हटवाने के लिए कई बार कहा। लेकिन विद्युत पोल नहीं हटवाया हालांकि सार्वजनिक निर्माण विभाग इन्हे हटवाने की कह रहा है।



source https://www.patrika.com/baran-news/bad-news-big-news-breaking-news-rseb-jvvnl-electricity-department-8347880/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां