पत्नी को भगाकर ले जा रहा था प्रेमी, पति को पता लगा तो दोस्तों के साथ मिलकर किया बुरा हाल

बारां जिले के छबड़ा कस्बे की ईश्वरलेन कॉलोनी से विवाहिता को भगाकर ले जा रहे प्रेमी को पति व उसके साथियों ने रास्ते में रोककर पीट ड़ाला। पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट पर पति सहित उसके साथियों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ईश्वरलेन कॉलोनी निवासी बीना पत्नी राजू मेहरा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 20 जून को बिना बताए चली गई थी। 9 जुलाई को उसके छबड़ा थाने में बयान हुए थे और बयान देकर अपनी मर्जी से झनझनी निवासी सुरेश कुमार पुत्र बद्रीलाल लोधा के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर ईदगाह चौराहे से छीपाबड़ौद की तरफ जा रहे थे।
यह भी पढ़ें : दुल्हन के साथ नहीं जाएगी सहेली, ना प्री-वेडिंग शूट, ना शादी में बजेगा बैंड, लगेगा 11 हजार का जुर्माना, पढ़ें ये नए प्रतिबंध


अदालत की तरफ से मोटरसाइकिल पर उसका पति राजू, रामभरोस पुत्र दशरथ मेहरा, लखन पुत्र नेनकराम, जगमोहन मीणा आए और हमारी मोटरसाईकिल रोक ली और हमारे साथ लकड़ी से मारपीट की।



source https://www.patrika.com/baran-news/in-baran-lover-taking-wife-away-so-husband-beat-lover-so-wife-filed-report-against-husband-8370284/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां