राजस्थान के इस जिले में नदी-नाले उफान पर घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो

Monsoon Weather Update: बारां जिले में पिछले कुछ दिनों से मानसूनी बारिश का दौर जारी है। जिले के जलवाड़ा, केलवाड़ा, समरानियां, कस्बाथाना आदि जगह पर मेघ मेहरबान रहे। बारिश से कई नदी-नालों में उफान आ गया तो कई जगह घरों और दुकानों में पानी भर गया।

घरों में घुसा पानी
बारां के समरानियां कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर जोरदार बारिश हुई। जिससे नदी-नालों में उफान आने से घरों-दुकानों में पानी घुस गया और वाहनों का आवागमन भी बंद हो गया।
यह भी पढ़ें : ALERT: मानसून के कहर में अब राजस्थान, इन जिलों में बाढ़ का खतरा, 15 जुलाई से भारी बारिश


अब 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम
- 14 जुलाई - अलवर,बारां, भरतपुर,चित्तौड़गढ़, दौसा,धौलपुर, झालावाड़, करौली,कोटा, प्रतापगढ़ और सवाईमाधोपुर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है।
- 15 जुलाई - अलवर, बारां,भरतपुर,बूंदी,दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- 16 जुलाई - बारां, भरतपुर, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर में भारी बारिश व अलवर, चित्तौड़गढ़ व टोंक जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
- 17 जुलाई - बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर में भारी बारिश और अलवर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और टोंक जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है।



source https://www.patrika.com/baran-news/flood-like-situation-in-baran-rajasthan-rivers-overflow-and-water-entered-in-house-8369873/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, अब कोर्ट ने सुनाई सजा