बारां में 'बिजली' का दोतरफा वार, 4 की मौत
किशनगंज. थाना क्षेत्र के स्वरूपुपरा गांव में खेत पर कार्य कर रहे 4 मजदूरों पर मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के बाद मोके पर थानाधिकारी ओमप्रकाश वर्मा भी पंहुचे। मृतकों के घर पर ही चिकित्सकों की टीम ने पंहुचकर शवों का पोस्टमार्टम किया गया। थानाधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि स्वरूपपुरा निवासी काशीराम सहरिया, राजकुमार सहरिया, दिनेश सहरिया, दुधाराम सहरिया सोयाबीन में खरपतवार उखाड़ रहे थे। अचानक मौसम खराब होने के बाद दोपहर 1.30 बजे करीब चारों खेत मे स्थित नीम के पेड़ की ओट में बैठ गए। इस दौरान पेड़ पर बिजली गिर गयी। इससे चारों मजदूर झुलस गए। हादसे में दो मौत हो गई। जबकि घायल दो लोगों को पास ही काम कर रहे अन्य लोगों की मदद से अस्पताल पंहुचाया गया। दुर्घटना में काशीराम और राजकुमार की मौत हुई है।
जिला कलक्टर राजेन्द्र विजय ने मंगलवार को जिले के किशनगंज उपखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मृत्यु एवं 2 लोगों के घायल होने की सूचना मिलने पर संबंधित उपखंड अधिकारी एवं अधिकारियों को प्रभावितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। इसी हादसे में घायल 2 युवकों के राजकीय चिकित्सालय बारां पहुंचने पर जिला कलक्टर राजेन्द्र विजय ने वहां पहुंच उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने मामले की विस्तृत जानकारी ली और परिजनों को सहायता का भरोसा दिलाया। बीसीएमओ अरविंद नागर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उपखंड किशनगंज के ग्राम स्वरूपपुरा में दोपहर बाद हुई वर्षा के दौरान खेत में पेड़ के नीचे खड़े 4 सहरिया युवकों पर आकाशीय बिजली गिरी। इस हादसे में झुलसे पवन सहरिया एवं दिनेश सहरिया को उपचार के लिए बारां लाया गया है।
एलटी लाइन के तार टूटने से भाई-बहन की मौत, एक घायल
केलवाड़ा . कस्बे की वाल्मीकि बस्ती खंडेला रोड सीताबाड़ी दांता में निवास करने वाले संजय सहरिया के परिवार पर आज का दिन काल बनकर आया। घर के पास से गुजर रही एलटी लाइन के तार के टूटने से वहां पर खेल रहे तीनों भाई-बहन मनोज (4) दिव्या उर्फ बिंदिया (6) जाति करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तुरंत केलवाड़ा हॉस्पिटल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीडि़त देवेन्द्र (9) पुत्र संजय सहरिया का इलाज केलवाड़ा अस्पताल में जारी है।
source https://www.patrika.com/baran-news/two-sided-attack-of-lightning-in-baran-4-killed-7040882/
Comments
Post a Comment