सड़क किनारे खड़े फ्लाई ऐश टैंकर में घुसा ट्रोला, 8 घंटे तक हाइवे जाम

सड़क किनारे खड़े फ्लाई ऐश टैंकर में घुसा ट्रोला, 8 घंटे तक हाइवे जाम
छबड़ा. क्षेत्र से निकलने वाले धरनावदा स्टेट हाईवे 51 पर घट्टा की घाटी पर सड़क किनारे खड़े खराब फ्लाई ऐश टैंकर में मंगलवार सुबह ट्रोला अनियंत्रित होकर जा घुसा। इससे टैंकर चालक एवं खलासी गंभीर घायल हो गए। बापचा थाना अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सुबह बजे हुई इस घटना में सवाई माधोपुर से छबड़ा प्लांट की ओर जाते हुए ट्रोले ने घट्टा की घाटी पर रात में खराब हुए रामगंजमंडी के टैंकर को सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद चालक जगदीश गंभीर घायल हो गया। ट्रोले का चालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची बापचा पुलिस एवं राहगीरों की मदद से जगदीश को प्राथमिक उपचार के लिए जेपला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से उसे कोटा रैफर कर दिया गया। बापचा थाना अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है
देर शाम तक जाम
आमने-सामने की भिड़ंत के बाद स्टेट हाईवे 51 छबड़ा-धरनावदा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। छोटे वाहन गांव से होकर निकल गए, लेकिन बड़े वाहन नहीं निकल पाए। सुबह 8.30 बजे से बंद हुआ आवागमन देर शाम 5.00 बजे जाकर बहाल हुआ।



source https://www.patrika.com/baran-news/trolla-entered-the-fly-ash-tanker-highway-jaamd-dor-8-hours-7027841/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां