weather update : रात का पारा 10 डिग्री पहुंचा, सुहाने लगी धूप

जिले के अधिकांश हिस्सों में अब सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार रात और मंगलवार सुबह तेज सर्दी रही। हवा में नमी आने से अब कोहरे का असर भी कम हो गया है। ऐसे में तापमान तेजी से गिर रहा है। पिछली रात हवा चलने से सर्दी का असर बढ़ गया। इससे न्यूनतम औसत तापमान भी 3 डिग्री गिर कर 10 पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।

संभवत: यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान था। पारा लुढ़कने से सुबह-सुबह तेज सर्दी रही, लेकिन इसी के साथ धूप भी निकली। इससे सर्दी का असर कम हुआ। दोपहर तक पारा 26 डिग्री के समीप पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के पारे में और गिरावट आएगी। हालांकि अगले सप्ताह जिले में कहीं-कहीं धूप-छांव रहने का भी अनुमान लगाया गया है। इससे बावजूद सर्दी के और बढ़ने की संभावना है। मंगलवार को हवा में नमी का प्रतिशत 46 रहा। हवा की अधिकतम रफ्तार 10 किमी प्रतिघंटा आंकी गई।



source https://www.patrika.com/baran-news/weather-news-cold-increases-kachori-and-samosa-chaat-and-pakori-8632930/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां