अभिभाषकों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

बारां. जिले के मांगरोल थाने के एसएचओ रामबिलास मीणा को निलंबित करने की मांग को लेकर जिला अभिभाषक परिषद का आंदोलन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।
जिला मुख्यालय पर दर्जनों अभिभाषकों ने अभिभाषक कार्यालय से एसएचओ मीणा का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष पहुंच कर पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन व एसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। अभिभाषक परिषद बारां के अध्यक्ष कमलेश दुबे ने बताया कि बार-बार के आग्रह के बाद भी पुलिस अधीक्षक अभिभाषकों की मांग पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि एडवोकेट की सहभागिता अपराध में लिप्त नहीं थी। इस मामले में न्यायालय की टिप्पणी भी आ चुकी है। फिर भी पुलिस प्रशासन एसएचओ के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रहा। परिषद की मांग एसएचओ को निलंबित करने की है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को हाड़ोती संभाग के समस्त जिलों के बार एसोसिएशन के पदाधिकारी यहां पहुंचे थे। जिन्होंने निर्णय लिया कि जब तक एसएचओ को सस्पेंड नहीं कर देते तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।



source https://www.patrika.com/baran-news/advocates-protested-by-shouting-slogans-7086605/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां