डांस क्लास संचालक पर बलात्कार का मामला दर्ज

बारां. पुलिस ने शुक्रवार को एक डांस क्लास संचालक के खिलाफ पोक्सो व बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पीडि़ता ने दोपहर में मां व पिता के साथ पुलिस को रिपोर्ट दी कि आरोपी साढ़े पांच माह से उसके साथ बलात्कार कर रहा है। मां का आरोप है कि आरोपी के बलात्कार करने से उसकी पुत्री गर्भवती हो गई। पुलिस ने बताया कि साढ़े तेरह वर्षीय पीडि़ता डांस क्लास में जाती थी। जहां संचालक ने नाबालिग को डरा धमका कर बलात्कार किया। बाद में वह नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा। पीडि़ता की मां के अनुसार पुत्री के गर्भवती होने पर उन्हें पता चला। पुलिस ने बताया कि नाबालिग पीडि़ता का मेडिकल करा लिया गया है। आरोपी युवक फरार है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। इस पूरे मामले में पुलिस के विश्वनीय सूत्रों का कहना है कि हमने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही अरोपी को पकड़ लिया जाएगा।



source https://www.patrika.com/baran-news/dance-class-operator-accuesd-to-charge-of-rape-7046636/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, अब कोर्ट ने सुनाई सजा