अब चित्र नहीं देख सकेंगे, लेकिन सुन सकेंगे संगीत

बारां. बारां के कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित दूरदर्शन रिले केन्द्र आगामी ३१ दिसम्बर से पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। वर्तमान में इस रिले केन्द्र से सिंगल शिफ्ट में प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक प्रसारण किया जा रहा है।
दूरदर्शन के निदेशक (अभियांत्रिकी) बीएल मीणा ने बताया कि महानिदेशालय दूरदर्शन नई दिल्ली की ओर से जारी आदेश के अनुसार टेरेस्ट्रियल प्रसारण के तहत उत्तरी क्षेत्र में 101 रिले केन्द्रों का प्रसारण बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इनके तहत गत 23 सितम्बर से बारां के रिले केन्द्र से सिंगल शिफ्ट में प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। दूरदर्शन के इस रिले केन्द्र की स्थापना 29 जनवरी 1995 को मंडी परिसर में किराये से जगह लेकर की गई थी। तब से इस केन्द्र से सुबह 5 बजे से रात 12.30 बजे तक दूरदर्शन के कार्यक्रमों का नि:शुल्क प्रसारण किया जा रहा था। लेकिन हाल में मिले आदेशों के बाद गत 23 सितम्बर से इस केन्द्र से कार्यक्रमों का प्रसारण प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक ही किया जा रहा है। आगामी 31 दिसम्बर से यह भी बंद कर दिया जाएगा।
मार्च से बजेगा एफएम रेडियो
दूरदर्शन रिले केन्द्र बारां के प्रभारी गोकुलचंद मीणा ने बताया कि कृषि उपज मंडी से किराये पर ली हुई जगह को अभी खाली नहीं किया जाएगा। यहां एफएम रेडियो शुरू करने की उम्मीद है। इसके लिए यहां केबल व अर्थिंग के सामान पहुंच चुके हैं। शेष आवश्यक सामानों की पूर्ति भी जल्द होने की संभावना है। विभाग के अधिकारिक सूत्रों के मुतााबिक प्रसार भारती ने देश के लगभग ४०० शहरों में एफएम रेडियो शुरू करने की नीति पर कार्य शुरू कर दिया है। ऐसे मेंंंंंं बारां के लिए भी वांछित उपकरणों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। भविष्य में इस योजना पर कार्य आगे बढ़ा तो बारां में भी दूरदर्शन की एफएम रेडियो सेवा अगले वर्ष मार्च माह तक चालू हो जाएगी। इसका संचालन कोटा से होगा, लेकिन बारां कार्यालय यथावत कार्य करता रहेगा।



source https://www.patrika.com/baran-news/can-t-see-pictures-now-but-can-hear-music-7097793/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां