बरसात में भीगते हुए दागे गोल

बारां. जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में त्रिलोक चंद सुवालका स्मृति जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। खिलाडिय़ों ने बरसात की परवाह न करते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
फुटबॉल संघ के अध्यक्ष निर्मल माथोडिय़ा ने बताया कि प्रथम क्वार्टर फाइनल हाड़ौती क्लब व पिपलोद के मध्य खेला गया। जिसमें हाड़ौती क्लब विजेता रही। वही सेंट पॉल स्कूल व बारां यूनाइटेड क्लब के मध्य आयोजित मुकाबले में सेंट पॉल ने 6 गोल से एक तरफा जीत दर्ज की। मॉडर्न क्लब अंता व छीपाबड़ौद के मध्य आयोजित मैच में ट्राई बेकर में अंता टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की। हाड़ोती क्लब व यादें मां क्लब के मध्य आयोजित मैच में यादें मां क्लब ने तीन गोल से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।
सेमीफाइनल व फाइनल मैच आज
आयोजन सचिव निरंजन शर्मा व संघ सचिव अब्दुल अजीज ने बताया कि रविवार को प्रात सत्र में सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रथम सेमीफाइनल मैच हाड़ोती क्लब व सेंट पॉल के मध्य होगा। दूसरा सेमीफाइनल यादें मां क्लब व मॉडर्न क्लब अंता के बीच खेला जाएगा। सांय कालीन सत्र में फाइनल मैच खेला जाएगा।



source https://www.patrika.com/baran-news/goals-shot-while-getting-wet-in-the-rain-7074867/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां