जिंदा हिरण को निगल गया अजगर, सामने आया वीडियो
बारां। जिले के भंवरगढ़ क्षेत्र के लालापुरा प्लांटेशन में एक विशालकाय अजगर द्वारा हिरण को अपना शिकार बनाया है। इस घटना वीडियो सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। वन विभाग कर्मी के सामने देखते ही देखते अजगर ने जिंदा हिरण को शिकार किया और उसे निगल गया। वहां पर मौजूद वन विभाग के कर्मचारी ने घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया। इस वन क्षेत्र में नीलगाय, हिरण, चिंकारा, अजगर, जंगली सूअर सहित कई वन्यवीव रहते हैं।
दरअसल, भंवरगढ़ कस्बे से 4 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लालापुरा प्लांटेशन का निर्माण 4 साल पहले एनटीपीसी के सहयोग से करवाया गया है। बढ़ते हुए क्षेत्र में वन्य जीव बसेरा करने लगे। वनपाल पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम को गश्त के दौरान लगभग 8 फीट के अजगर द्वारा हिरण का शिकार करते देख दंग रह गया। अजगर ने हिरण को अपने मुंह में दबोच रखा था और धीरे-धीरे निगल गया। कई देर तक यह घटनाक्रम चला।
इसका वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर अधिकारी जब तक प्लांटेशन पहुंचे, तब तक अजगर हिरण को पूर निगल चुका था। इस पर वन संरक्षक चेतन कुमार, सहायक वन संरक्षक दीपक कुमार गुप्ता ने सभी वन कर्मियों को वन्य जीव से दूरी बनाकर निगरानी करने की हिदायत दी है।

source https://www.patrika.com/baran-news/python-swallowed-deer-forest-in-baran-7068596/
Comments
Post a Comment