ये क्या हुआ...घर से निकलने के दो घंटे बाद हो गई हत्या!

बारां. शहर की लंका कॉलोनी में सोमवार रात एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। मध्यरात्रि बाद युवक का शव लंका कॉलोनी में मधुवन रिसोर्ट के समीप एरवाल गली में पड़ा मिला। मामले में परिजनों की ओर से सोनिया एरवाल, उसके चाचा जितेन्द्र ऐरवाल, दादा बाबर, बहन ममता व दादी के खिलाफ हत्या कर शव गली में फेंकने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना की मंगलवार सुबह से शहर में चर्चा रही।
मृतक के रिश्तेदार युवक नितेश प्रजापति ने जिला चिकित्सालय में आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक राजकुमार (27) उसके ससुराल खानपुर गया था। वहां से रात करीब दस बजे घर लौटा था। कुछ देर बाद कपड़े बदलकर वापस घर से निकल गया। इसके बाद उसका शव मिला। नितेश ने कहा कि आरोपी सोनिया के परिवार से पहले भी झगड़ा हुआ था। राजकुमार घर से गया उस वक्त उसके पास करीब 25-30 हजार रुपए थे।

लड़की ने बताया, वहां शव पड़ा है

कोतवाली प्रभारी मांगेलाल यादव ने बताया कि मृतक के पिता मोतीलाल प्रजापति ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा कि सोमवार रात करीब 12 बजे मृतक राजकुमार ने पत्नी एवं भाभी से कहा कि तेजस को कहीं छोड़कर आया था, उसे लेकर आता हूं। यह कहकर घर से चला गया। इसके बाद रात करीब दो बजे सोनिया एरवाल एक लड़की के साथ घर पहुंची तथा राजकुमार की पत्नी को बुलाकर कहा कि तेरा पति वहां मरा पड़ा है। इस पर मृतक का भाई महेश व उसकी पत्नी आशा राजकुमार को देखने गए तो एरवाल गली के कोने में ट्रैक्टर-ट्रॉली के समीप राजकुमार पड़ा था। तत्काल उसे उठाकर स्कूटी से एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बाद में जिला चिकित्सालय ले गए। वहां भी मृत घोषित करते हुए शव पोस्टमार्टम कक्ष में रख दिया।



source https://www.patrika.com/baran-news/what-happened-two-hours-after-leaving-the-house-murder-7080951/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां