fraud : नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, वर्दी और अधिकारियों के फोटो दिखाकर लोगों को फंसाया
बारां. होमगार्ड में नौकरी लगाने के नाम पर एक शातिर युवक ने जिले के कुछ लोगों से धोखाधड़ी कर अवैध रूप से रूपए ऐंठ लिए। पिछले कुछ दिनों से जारी युवक की इस तरह की कारस्तानी शनिवार को कोटा रोड स्थित विद्युत चोरी निरोधक थाना पुलिस की सक्रियता से उजागर हुई। युवक ने पैसे लेने के बाद एक युवक को फार्म भरने के लिए फोटो लेकर विद्युत चोरी निरोधक थाने पर भेज दिया था। इसके बाद हुई पूछताछ में सारा मामला उजागर हो गया। फिलहाल इस मामले में ठगी का शिकार हुए शहर के माथना तिराहा क्षेत्र निवासी युवक सुरेन्द्र उर्फ लक्की सेन की ओर से शातिर युवक अंकित मीणा के खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर 54 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विद्युत थाने भेज दिया फार्म जमा कराने
विद्युत चोरी निरोधक थाना प्रभारी आशा ङ्क्षसह ने बताया कि शनिवार दोपहर एक युवक उसके एक साथी के साथ विद्युत थाने पर होमगार्ड भर्ती के लिए पासपोर्ट साइज फोटो लेकर फार्म भरने पहुंचा था। पुलिस ने उसे थाने पर किसी तरह के फार्म जमा नहीं होने तथा ऑनलाइन जमा कराने की बात कही, लेकिन युवकों ने कहा कि उन्हें होमगार्ड अंकित मीणा ने फार्म जमा कराने के लिए इसी थाने पर भेजा है। इसके बाद वह युवक तो पुलिस सक्रियता देखते हुए खिसक गए, लेकिन पूछताछ में पता लगा कि अंकित ने शहर व उसके गांव के कई युवकों से धोखाधड़ी की है। उसके बाद खोजबीन शुरू की गई तो 3-4 अन्यों से भी इसी तरह नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए लेने की बात कही।
माता-पिता की मृत्यु के नाम पर वसूली
पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक ने खुद की मां-पिता की मृत्यु के नाम पर एक हजार रुपए तो किसी से खुद के आईसीयू में भर्ती होने के नाम मदद मांगते हुए वसूली की। गांव के लोगों से भी नौकरी के नाम एक-दो लाख रुपए की धोखाधड़ी करने की बात भी सामने आई है। एक युवक खुद ही फार्म जमा कराने पर अड़ गया तो उसने विद्युत थाने का पता बता दिया। बस इसी गलती से उसकी कारस्तानी का जल्द खुलासा हो गया। शातिर युवक होमगार्ड में लोगों को भरोसे में लेने के लिए पुलिस अधिकारियों के फोटो रखता था। उसने भरोसा जमाने के लिए ही एक युवक को यातायात पुलिस द्वारा बनाए गए चालान में काटछांट कर उनके पैसे जमा कराने का दावा किया। वह होमगार्ड में नहीं था, लेकिन वर्दी दिखाकर विश्वास दिलाता था।
इस तरह दिया नौकरी का झांसा
कोतवाली प्रभारी मांगेलाल यादव ने बताया कि आरोपी मांगरोल थाना क्षेत्र के ङ्क्षहगोनियां गांव निवासी अंकित मीणा शहर के अस्पताल रोड पर एक हेयर ड्रेसर पर काम करने वाले युवक सुरेन्द्र सेन से कङ्क्षटग कराने के लिए उसकी दुकान पर आता रहता था। एक दिन उसने बातों बातों में कहा कि वह होमगार्ड पुलिस लाइन में नौकरी करता है तथा बड़े पुलिस अधिकारियों से से उसकी पहचान है। वह पुलिस में नौकरी लगा देगें। इसके बाद उसने सुरेन्द्र से फार्म के लिए 1500 व मेडिकल के लिए 1800 रुपए तथा फिजिकल टेस्ट के लिए 16000 रुपए समेत होमगार्ड में नौकरी लगाने का झांसा देकर 54000 रुपए वसूली लिए। इस पर अंकित मीणा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। युवक होमगाड्र में भी नहीं है, लेकिन लोगों का कहना है कि वह होमगार्ड की वर्दी पहनता था। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।
source https://www.patrika.com/baran-news/fraud-crime-police-case-kotwali-thana-baran-crime-crime-report-7750085/
Comments
Post a Comment