जब निजी पेट्रोल पंप पर सस्ता मिल रहा तेल तो कोई सरकारी से क्यों ले !

बारां. राजस्थान रोडवेज ने व्यवसायिक व निजी क्षेत्र में डीजल की दरों में अंतर का लाभ उठाते हुए बचत की राह निकाल ली है। राजस्थान रोडवेज की ओर से विभिन्न डिपो की बसों में निजी पेट्रोल पम्पों से डीजल की खरीद की जा रही है। हालांकि रोडवेज डिपों में रोडवेज के स्वयं के डीजल पम्प लगे हुए हैं, लेकिन ऑयल कम्पनियों की ओर से रोडवेज को व्यवसायिक दर पर डीजल की आपूर्ति की जाती है और पिछले कुछ महीनों से व्यसायिक डीजल की दरों में बढ़ोतरी की हुई है। इससे राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से प्राइवेट पेट्रोल पम्पों से डिपो की बसों में डीजल भरवाया जा रहा है। बारां डिपो की ओर से भी पिछले करीब छह माह से शहर के चारमूर्ति चौराहा के समीप स्थित पम्प से डीजल की खरीद की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : राजस्थान में इस हाइवे से जाने पर आपको देना पड़ेगा ज्यादा टोल टैक्स

 

 

रोजाना 5 हजार लीटर की होती है जरूरत
सूत्रों का कहना है कि बारां रोडवेज डिपो में खुद की 40 बसें है तथा 15 बसे अनुबंध पर ली हुई है। इस तरह डिपो के अधीन वर्तमान में 55 बसें है। इनके लिए प्रतिदिन करीब चार से पांच हजार लीटर डीजल की आवश्यकता रहती है। सीजन के दिनों में यात्रीभार अधिक रहता है तो इसमें कुछ फीसदी का इजाफा हो जाता है। सामान्य दिनों में चार हजार से साढ़े चार और कभी पांच हजार लीटर तक की आवश्कता रहती है।

मार्च से ले रहे है निजी पम्प की सेवा
रोडवेज की ओर से मार्च माह में मुख्यालय के आदेशों के बाद डिपो स्थित पम्प को बंद कर दिया गया था। उसके बाद से नियमित रूप से शहर के चारमूर्ति चौराहा के समीप स्थित एक पम्प से कॉनट्रेक्ट कर उसी से सभी बसों में डीजल भराया जा रहा है। वर्तमान में निजी पम्प पर करीब 93.78 रुपए प्रति लीटर की दर पर डीजल उपलब्ध हो रहा है।

80000 की रोज बचत
सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में प्राइवेट पम्पों पर 93 रुपए 78 पैसे प्रति लीटर की दर पर डीजल मिल रहा है। इस पर पम्प की ओर से एक रुपए पांच पैसे की कमीशन के तौर पर छूट भी दी जाती है। इससे रोडवेज को 92 रुपए 73 पैसे प्रति लीटर की दर पर डीजल मिल रहा है। वहीं, सम्बंधित ऑयल कम्पनी की ओर से रोडवेज को करीब 16 से 17 रुपए प्रति लीटर अधिक दर पर डीजल दिया जा रहा है। इस तरह 16 रुपए प्रति लीटर की बचत भी मान ली जाए तब भी औसतन करीब 5 हजार लीटर पर 80 हजार रुपए प्रतिदिन की बचत हो रही है।

रोडवेज मुख्यालय की ओर से इस सम्बंध में कुछ माह पहले आदेश जारी किए गए थे। आदेशों के तहत बाहर के निजी पेट्रोल पम्पों से डीजल लिया जा रहा है।
सुनीता जैन, मुख्य प्रबंधक, बारां



source https://www.patrika.com/baran-news/petrol-is-on-lower-price-at-private-petrol-pump-compare-to-government-petrol-pump-7746109/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां