मेजबान बारां की मुट्ठी रही खाली, हनुमानगढ़ की जीत पर ठोकी ताली

बारां. अन्नपूर्णा बारां नगरी में शुक्रवार को फुटबॉल का 'जादूÓ लम्बे अन्तराल बाद फिर देखने को मिला। श्रीराम स्टेडियम में मोहनलाल गोयल व भैरूलाल गुर्जर की स्मृति में जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे खेलप्रेमियों का उत्साह परवान पर रहा। खेल के उतार-चढ़ाव के दौरान दर्शक दम साधे रहे। मैच के पहले 50 मिनट तक मेजबान बारां व हनुमानगढ़ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर आक्रमण तो खूब किए, लेकिन दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इन्हें गोल में बदलने में नाकाम रहे। मैच के दूसरे हॉफ में शुरुआत के बाद पाचवें मिनट में हनमानगढ़ के इमरान ने पहला गोल दाग टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद बारां की टीम ने कई हमले किए, लेकिन हनुमानगढ़ के खिलाडिय़ों ने उन्हें नाकाम कर दिया। पैंतीसवे मिनट में इमरान ने एक बार फिर प्रतिद्वंदी टीम के खिलाडिय़ों को छकाते हुए अपना दूसरा गोल दाग विजयी बढ़त बनाई, जो मैच की समाप्ति तक बरकरार रही। प्रतियोगिता का बेस्ट खिलाड़ी बारां टीम के प्रेम को चुना गया।
दर्शकों ने जमकर बढ़ाया उत्साह
मैच की शुरुआत से ही दर्शकों ने दोनों टीमों व उनके खिलाडिय़ों के खेल कौशल को भरपूर दाद देते हुए उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले हॉफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। लेकिन दूसरे हॉफ में हनुमानगढ़ के खिलाडिय़ों ने अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा। इसके बाद बारां टीम के प्रशंसक भी हनुमानगढ़ को श्रेष्ठ मानते हुए खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने में पीछे नहीं रहे। दर्शकों ने जीत के बाद हनुमानगढ़ के खिलाडिय़ों को सिर आंखों पर बिठा लिया।



source https://www.patrika.com/baran-news/host-baran-s-fist-remained-empty-clapping-on-hanumangarh-s-victory-7136481/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां