Posts

शादी की खुशियां मातम में बदली: दुल्हन की कार से लगी टक्कर, दूल्हे की मां की मौत

Image
बारां। बारां-झालावाड़ मेगा हाईवे पर खैराली तिराहा के समीप रविवार सुबह कार की भिड़न्त से बाइक सवार एक महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा कार को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा कराया है। कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए पीछे से बाइक को टक्कर मारी थी। कार में नवविवाहित दुल्हन सवार थी। वह तारज (खानपुर) गांव से विदा होकर दूल्हे के साथ ससुराल सीमली गांव (बारां सदर) लौट रही थी। वहीं, बाइक सवार मृतका उसके पुत्र की शादी के निमंत्रण बांटने जा रही थी। इस घटना से मृतका के घर शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यह भी पढ़ें : शादी की वर्षगांठ मनाने जा रहा था, रास्ते में मौत खींचकर ले गई, मच गई चीख पुकार सदर थाना एएसआई गिर्राज शर्मा ने बताया कि अटरू थाना क्षेत्र के खुरी गांव निवासी रामभरोसी बाई मीणा (40) के पुत्र रोहित की शादी होने वाली है। कुछ दिनों में लगन का कार्यक्रम था। इसके तहत दोनों दुल्हा रोहित व उसकी मां बाइक से आसपास के गांव में निमंत्रण बांट रहे थे। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे झालावाड़ रोड मेगा हाईवे पर बामला गांव में निमंत्रण बांटने के बाद द...

100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Image
Indian Railways : बारां/छबड़ा। कोटा-बीना रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य अब पूरा हो गया है। रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की इस लाइन पर ट्रेनों के परिचालन की अनुमति मिलने के बाद संभवतया 24 अप्रेल को मध्यप्रदेश के रीवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। इस रेल खंड को अंग्रेजी हुकुमत की ओर बनवाया गया था। जो अब सवा सौ साल से अधिक का हो गया है। बारां जिले में स्थित कुछ रेलवे स्टेशनों पर प्रारम्भिक दौर में बनाए गए रेलवे स्टेशनों के अवशेष अब तक शेष हैं। इस रेल लाइन के दोहरीकरण से बारां जिले को भी नई ट्रेनों के संचालन की सौगात मिलने की आस है। करीब दस वर्ष में हुए दोहरीकरण के कार्य पर ढाई हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से इस रेलवे लाइन के दोहरीकरण के कार्य की शुरुआत वर्ष 2012 में की गई थी। तब इस कार्य को कई टुकड़ों में विभक्त किया था। अब सभी कार्य पूरे हो गए हैं। शुरुआत में इस कार्य की लागत 1415 करोड़ रुपए निर्धारित की गई थी, लेकिन यह बाद में बढ़कर 2476 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। कोटा से बीना तक इस रेल की कुल लम्बाई 283 ...

भरने लगी बारां मंडी की झोली...एक ही दिन में आया दो लाख कट्टे गेहूं

Image
बारां। स्थानीय कृषि उपज मंडी में सोमवार को करीब दो लाख कट्टे गेहूं की आवक हुई। सरसों समेत अन्य जिंस की आवक भी करीब 25 हजार कट्टे रही। लहसुन के भाव 6211 रुपए प्रति क्विंटल रहे। गेहूं का औसत भाव 2500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मंगलवार को मंडी में गेहूं की नीलामी नहीं होगी। ऐसे में अब गेहूं लाने वाले किसानों को पूर्व निर्धारित समय अनुसार रात 11 बजे से मंडी में प्रवेश दिया जाएगा। - 1 लाख 22 हजार हेक्टेयर में हुई गेहूं की बुवाई - 13 हजार हेक्टेयर अधिक गत वर्ष की तुलना में - 50 से 52 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन का अनुमान - 15 अप्रेल तक चलेगा कटाई व बुवाई का दौर - 32 हजार हेक्टेयर में लहसुन की बुवाई, उत्पादन 1.75 लाख मैट्रिक टन यह भी पढ़ें : धनिया की तीस हजार बोरी की आवक, भावों में मामूली इजाफा जिले में मौसम खराब रहने से किसान गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग नहीं करा रहे थे, लेकिन अब मौसम खुल गया है। यह साल फसल उत्पादन के लिए मुफीद रहेगा। जिले में गेहूं का सर्वाधिक उत्पादन वर्ष 2019-20 में 9 लाख 60 हजार 909 मीट्रिक टन रहा था, लेकिन तब 1 लाख 81 हजार 699 हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हुई थी। बाद...

खेती का चढ़ा जुनून तो छोड़ी तीन सरकारी नौकरियां

Image
क्लर्क व शिक्षक की नौकरी छोड़ी 29 वर्षीय धनराज ने वर्ष 2019 में अकलेरा कोर्ट से क्लर्क की नौकरी छोड़ी। फिर तहसील में क्लर्क बन गए। भाग्य ने फिर साथ दिया और थर्ड ग्रेड टीचर में भी चयन हो गया। मगर प्रकृति से लगाव और खेती में रुचि के चलते सभी नौकरियां छोड़ दी। परिजनों ने विरोध किया और अपनों के ताने भी सुनने पड़े। लेकिन वे अपने इरादे में मजबूत बने रहे। सोयाबीन से किया नवाचार परंपरागत खेती में कुछ नया करने की ललक उन्हें महाराष्ट्र के महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ रूहोरी ले गई। उन्होंने अलग-अलग स्थानों से खेती से जुड़ी बारीकियां सीखीं। सोयाबीन से नवाचार किया। 45 बीघा में 42 लाख की फसल हुई। इसमें चार लाख का खर्चा हुआ और 38 लाख का मुनाफा मिला। एक करोड़ आय का लक्ष्य वे इस बार वेजिटेबल हार्वेस्टिंग की खेती कर रहे हैं। 40 बीघा में दस तरीके की ऑफ सीजन की सब्जियां लगाई हैं। जिसमें मिर्ची, टमाटर, बैंगन, भिंडी, करेला, गिलकी, लौकी, तरबूज, खरबूजा और गेंदा फूल की फसल तैयार की जा रही है। इससे करीब एक करोड़ रुपए की आय का लक्ष्य है। डेयरी में आजमाई किस्मत किसान ने चार साल पहले अकलेरा में डेयरी फार्म ...

जब बीच बाजार आग की लपटों से धधक उठा गैस सिलेंडर, अफरा-तफरी मची

Image
बारां। मुख्य बाजार में गुरुवार को सुनार की दुकान में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इसे दुकानदार ने बाहर सड़क पर फेंक दिया। करीब 10 मिनट तक गैस सिलेंडर से आग की लपटें उठती रही। जिससे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर दोनों तरफ सड़क पर वाहनों का जमावड़ा लग गया। बाद में पानी डालने पर आग तो बुझी पर सिलेंडर से गैस निकलती रही। इस पर लोगों ने काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कवाई कस्बे के मुख्य चौराहे पर अटरू रोड स्थित अरविंद सुनार की दुकान पर रखे गैस के सिलेंडर में शाम 5:30 बजे आग लग गई। दुकानदार ने सिलेंडर को उठाकर सड़क पर फेंक दिया। जो लुडकता हुआ पास की दुकान तक जा पहुंचा। यहां मोटरसाइकिल भी खड़ी थी। बीच में एक बार ब्लास्ट जैसी भी आवाज आई। हालांकि सिलेंडर में ब्लास्ट नहीं हुआ। वहां खडी मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया। source https://www.patrika.com/baran-news/fire-in-gas-cylinder-in-baran-8119717/

साड़ी के पल्लू से दो माह के मासूम बेटे को बांधकर कुएं में फेंका, कलयुगी मां गिरफ्तार

Image
बारां। स्वयं की साड़ी के पल्लू से दो माह के मासूम बेटे को बांधकर कुएं में फेंकने के मामले में आरोपी कलयुगी मां को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़े से नाराज होकर जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी विवाहिता ने 2 मार्च को दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने बताया कि पति से झगड़ा होने के बाद आवेश में आकर आरोपी विवाहिता नीशू करीब दो वर्ष 8 दिन के मासूस बच्चे को गोद में लेकर घर से निकल गई थी। घर से जाते समय उसने पीहर जाने की बात कही थी। इस पर पीहर पहाड़ी गांव पहुंचकर तलाश किया तो वह तो मिल गई, लेकिन उसके पास बच्चा नहीं था। बच्चे के बारे में संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर पति ने 3 मार्च को कस्बाथाना पुलिस थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन व उपाधीक्षक हेमन्त गौतम के निर्देशन में कस्बाथाना थानाप्रभारी रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस को करती रही गुमराह टीम ने आरोपी विवाहिता से पूछताछ की तो इधर-उधर की बात कहकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास क...

देशी कट्टा ले जाने से मना किया तो पत्नी की हत्या

Image
मांगरोल( बारां)। आपसी अनबन के चलते पत्नी को देशी कट्टे से फायर कर मौत के घाट उतारने वाले पति को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे रिमांड पर लिया गया। थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि बमोरीकलां निवासी दीपक प्रजापति को पत्नी शीला बाई नागर की हत्या के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था। अब आरोपी को हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लेने के बाद इससे देशी कट्टा बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें : पहले गोली मारी, घायल हुई तो उपचार के लिए लगाता रहा दौड़ यह रहा हत्या का कारण पुलिस पूछताछ में पता चला है कि 16 फरवरी को दीपक अपने साथ भरा हुआ देशी कट्टा लेकर किसी सामाजिक कार्यक्रम में नयागांव दुर्जनपुरा जाना चाहता था। पत्नी शीला ने कट्टा अपने साथ नहीं ले जाने की जिद की तो आवेश में आकर दीपक ने उस पर ही फायर कर दिया। इसके बाद कोटा के मेडिकल कालेज में घायल शीला की मौत हो गई थी। source https://www.patrika.com/baran-news/husband-killed-his-wife-case-in-baran-8057123/