बारां नगर परिषद में कांग्रेस को 8 मत अधिक मिले

बारां. जिले में बारां नगर परिषद व अन्ता नगरपालिका बोर्ड में कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार जीत का परचम फहरा भाजपा को चारों खाने चित कर दिया। इन दोनों ही निकायों में कांग्रेस व भाजपा ने जीत के लिए साम, दाम, दंड व भेद की नीति अपनाते हुए चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने बारां नगर परिषद के कुल 60 वार्डों में से 32 में जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया था। लेकिन अन्ता नगरपालिका के 35 वार्डों में से कांग्रेस व भाजपा को 16-16 वार्डों में जीत मिली थी। यहां 3 निर्दलीय चुनाव जीते थे और सत्ता की चाबी भी इनके पास ही थी। इसके बाद अन्ता के विधायक व राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया की कुशल रणनीति व बारां-अटरू के विधायक पानाचंद मेघवाल के धरातलीय प्रयास भाजपा पर भारी पड़ गए। इन दोनों निकायों में लगातार तीसरी बार मिली हार से भाजपा नेतृत्व को भी कठघरे में ला दिया। कांग्रेस की तोडफ़ोड़ के मोहरें भी पार्टी के कुछ नेता बने हुए थे। जबकि कांग्रेस की कमान पूरी तरह मंत्री भाया व विधायक मेघवाल के हाथ रही। बारां बारां नगर परिषद में कांग्रेस ने 60 में 32 वार्डों में जीत दर्ज कर बहुमत पा लिया था। लेकिन सभापति के चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार ज्योति पारस को 40 मत मिले। ज्योति को 8 अतिरिक्त मिलने से भाजपा ही नहीं राजनीति के जानकार लोग भी हैरत में रहे। लेकिन इससे न तो भाजपा के रणनीतिकारों को हैरत हुई और न ही कांग्रेस के दिग्गज चौंके।



source https://www.patrika.com/baran-news/baran-nagar-parishad-chunav-6584507/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां