समस्यायों के समाधान पर रहेगा फोकस-पारस

बारां. नगर परिषद बारां की नवनिर्वाचित सभापति ज्योति पारस से पत्रिका से चर्चा में कहा कि उनके पति पूर्व में पालिकाध्यक्ष व सभापति रहे थे। तब भी वे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहती थी। अब सभापति चुनी ली गई हूं तो नगर परिषद के अधीन आने वाले सभी कार्यों को बिना किसी भेदभाव के करूंगी। निर्धन, असहाय व कच्ची बस्ती के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। शहर के विकास को लेकर कई कार्य अभी किए जाने हैं। बिजली, पानी व सड़क बुनियादी समस्याएं हैं। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और हमारे नेता प्रमोद जैन भाया केबिनेट मंत्री है। बारां-अटरू के विधायक पानाचंद मेघवाल भी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। ऐसे में इन दोनों के मार्गदर्शन से शहर को संवारने के लिए ठोस कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय भी मंत्री, विधायक, पाश्र्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्मिला जैन भाया व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया है।
दसवीं तक पढ़ी है नवनिर्वाचित सभापति
नई सभापति ज्योति पारस ४९ वर्ष की हैं। उन्होंने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वे नगर परिषद के वार्ड १७ से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में विजयी हुई थी, उन्होंने भाजपा उततीदवार अंतिमा को २७४ मतों से पाराजित किया था। अब वे नगर परिषद में सभापति का कार्यभार संभालेगी।



source https://www.patrika.com/baran-news/baran-nagar-parishad-chunav-6584541/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां