हे भगवान!... यहां मरीजों के बीच घूम रहे आवारा श्वान

कवाई. कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों भर्ती मरीजों के इर्द-गिर्द श्वान और आवारा मवेशी घूमते दिख रहे हैं। स्टाफ की देखरेख व अधिकारियों की उदासीनता के चलते यहां के भर्ती मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।

read also : कलक्ट्री में भ्रष्टाचार का मामला: आईएएस अधिकारी कोर्ट में होगा पेश

शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर जब भाजपा भाजपा कार्यकर्ता यहां मरीजों को फल वितरण करने पहुंचे तो यह नजारा दिखा। वार्ड में अंदर श्वान चहलकदमी कर रहे थे। इस दौरान वार्ड में कोई भी जिम्मेदार नहीं था। मरीजों ने बताया कि यहां दरवाजे तक दिनभर शूकर और श्वान घूमते रहते हैं। ये कभी भी पलंग के नीचे रखे सामान पर मुंह मार देते हैं। महिला वार्ड में कार्यरत एनएम भूली मीणा ने बताया कि मेरी ड्यूटी मुकंदपुरा में है मुझे स्टाफ की कमी के चलते एक दिन के लिए अस्थायी तौर पर आज ही यहां लगाया है। यहां के बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है।

read also : मौसम विभाग की चेतावनी, पारा फिर गिरेगा, नए साल में फिर से बढ़ेगी सर्दी

हमने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि परिसर में आवारा पशुओं को न घुसने दिया जाए। परिसर के तीन दरवाजें हैं इसलिए ये श्वान अंदर तक आ गए। भविष्य में इसका ख्याल रखा जाएगा।
डॉ. राजेश प्रजापत, कवाई स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी

read also : कैब लूटने वाले बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को भी मारी टक्कर

मैं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कवाई स्वास्थ्य केंद्र पर फल वितरण करने पहुंचा था। इस दौरान वहां आवारा श्वान घूमते नजर आए। परिसर में गंदगी फैली हुई थी। दरवाजे पर कोई चौकीदार नहीं था
रुद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष, भाजपा मंडल कवाई



source https://www.patrika.com/baran-news/oh-my-god-stray-dogs-moving-among-patients-here-6594614/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, अब कोर्ट ने सुनाई सजा