बारां में 'महामारी' का कहर जारी, जिले में 16 और कौए मिले मृत

बारां. जिले में अज्ञात बीमारी से कौओं की मौत का सिलसिला जारी है। रविवार को बारां शहर में दो व छीपाबड़ौद तहसील क्षेत्र के गोरधनपुरा गांव में 12 व बोहत गांव में 2 कौए मृत मिले हैं, जबकि अन्ता के सोरसन क्षेत्र के अमलसरा तालाब के निकट एक कोमन डक मृत मिला है।

read also : दीपपुरा में ओले गिरे, कोटा में झमाझम बारिश
पशुपालन विभाग की टीम ने सूचना के बाद मौके पर पहुंच कौओं के शव एकत्रित किए तथा उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जला दिया। जिले में अब तक 90 कौओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं इनके अलावा 3 और पक्षी किंगफिशर, मेकफाई व कोमन डक मृत मिले हैं। वन विभाग की टीम भी जिले में सतर्क है। शहर के निकटवर्ती माथना गांव में शुक्रवार को मृत मिले पांच कौओं के शव जांच के लिए मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भिजवाए गए थे। इनकी रिपोर्ट सोमवार को मिलने की संभावना है।

read also : क्रिकेट का ऑनलाइन चल रहा था करोड़ों का सट्टा, तीन गिरफ्तार
हालांकि पड़ोसी झालावाड़ जिले में कौओं की मौत बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि हो चुकी है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. हरिबल्लभ मीणा ने बताया कि जिले में कौओं की मौत की जानकारी सामने आने के बाद से विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। जहां भी जानकारी मिल रही है, यह टीमें वहां पहुंच मृत कौओं का निस्तारण कर रही है। मृत कौओं को जमीन में गाढऩे के बजाए सुक्षित जगहों पर उचित तापमान में तापमान में जलाकर राख को ऐसे स्थानों पर फिंकवाया जा रहा है, जहां लोगों की आवाजाही कम हो। उप वन संरक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि रविवार को विभाग की टीम ने 12 कौओं के शव बरामद किए। इसके अलावा अमलसरा में एक कोमन डक मृत मिला है। विभाग की टीमें मुस्तैदी वन क्षेत्र में सर्च अभियान में जुटी हुई हैं।



source https://www.patrika.com/baran-news/pandemic-continues-in-baran-16-more-crows-found-dead-in-district-6609879/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां