400 लीटर वॉश नष्ट, 29 लीटर हथकढ़ शराब जब्त

बारां. जिला आबकारी अधिकारी तपेश चन्द जैन के नेतृत्व में हथकढ़ अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को करीब चार सौ लीटर वॉश नष्ट कर 29 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की है। जिला आबकारी अधिकारी जैन ने बताया कि कार्रवाई के दौरान शाहाबाद क्षेत्र के गांव हाड़ौता एवं मूण्डिया पुलिया क्षेत्र से करीब 400 लीटर उत्तेजित कशीदगी वॉश एवं कशीदगी शराब मौके पर नष्ट किए गए। इसके अलावा मौके से करीब 29 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की गई। इस ममाले में पांच प्रकरण दर्ज किए गए। इससे पहले अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चार जनवरी को प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल थाना छबड़ा क्षेत्र में 10 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जब्त एवं मंगलवार को 22 पव्वे देशी मदिरा शराब के जब्त किए गए। इस प्रकार दो दिन की कार्रवाई में 8 अभियोग दर्ज किए गए।

read also : पाइप लाइन फूटी तो सड़क बन गई नदी
उल्लेखनीय है कि आबकारी आयुक्त जोगाराम द्वारा सम्पूर्ण राजस्थान में अवैध शराब के विरूद्ध चलाए गए अभियान में गत 14 दिसम्बर से पांच जनवरी तक बारां जिले में कुल 32 अभियोग दर्ज कर 39सौ लीटर वॉश नष्ट की गई। उक्त कार्रवाई टीम में आबकारी निरीक्षक अजय कुमार शर्मा व प्रहराधिकारी भींयाराम गोदारा एवं आबकारी निरोधक दल सिपाही रामदयाल, बदन सिंह, भंवराराम, अतर सिंह, ताराचन्द, गोपाल, रूजदार व महिला व पुरूष होमगार्ड ने भाग लिया।



source https://www.patrika.com/baran-news/400-liter-wash-destroyed-29-liter-raw-wine-seized-6613589/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां