नीयत साफ व पद की गरिमा का रखें ध्यान
बारां. नवनियुक्त जिला कलक्टर राजेंद्र विजय ने कहा कि जिले के अधिकारी और कर्मचारी नीयत साफ रखते हुए सरकार की योजनाओं व कानूनी प्रावधानों की पालना करते हुए अपने कर्तव्य को अंजाम दें। अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए आमजन को प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप लाभान्वित करने के प्रयास करें। यहां बुधवार को पहली बार जिला कलक्टर का पदभार ग्रहण करने के बाद दोपहर में 'पत्रिका' से बातचीत की।
read also : बड़ी खबर : कल घोषित होगी जेईई एडवांस्ड की तिथि
इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि पिछले करीब एक माह से तत्कालीन जिला कलक्टर इन्द्र सिंह राव व उनके पीए महावीर नागर के रिश्वत लेने के मामले को लेकर जिले की छवि धूमिल हुई है। इसमें सुधार के लिए वे क्या करेंगे? इस सवाल का विजय ने सीधे कोई जवाब देने के बजाए कहा कि पद की गरिमा होती है, जिला कलक्टर सरकार का चेहरा होता है। ऐसे में लोगों में विश्वास बनाने व बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाने में वे अधिकारियों की टीम के साथ कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जिले में किशनगंज व शाहाबाद उपखंड आदिवासी बाहुल्य हैं। यहां रहने वाले आदिवासी सहरियाओं को समस्याओं के समाधान तथा उन तक सरकारी योजनाओं को पूरा लाभ पहुंचाने के गंभीरता से किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वे गत अक्टूबर माह में आईएएस अधिकारी के रूप में प्रन्नोत हुए है। सरकार ने उन्हें इसका लाभ वर्ष 2010 से दिया है।
read also : स्मैक तस्कर से दोस्ती, एसपी का गनमैन और थाने का चालक निलंबित
जिला कलक्टर विजय ने चर्चा में कहा कि युवाओं के आत्मविश्वास से व्यक्ति, समाज, शहर, प्रदेश व देश तरक्की राह पर आगे बढ़ता है। ऐसे में यहां के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की महत्ती जिम्मेदारी भी प्रशासन की है। जिले में कृषि, सिंचाई, सार्वजनिक वितरण प्रणाली समेत अन्य कार्य सरकार की गाइड लाइन के तहत कार्य किए जाएंगे। बारां जिला हमारा एक आकांक्षी जिला है। वर्तमान में यूथ की एनर्जी व महिला शक्ति को नए-नए क्षेत्रों में उनका नियोजन किया जाए तो ही हम बदलते हुए समय के साथ कदमताल मिला सकते हैं। यह प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर जिला है, अन्नपूर्णा नगरी के रूप में पूरे देश में प्रसिद्ध है। ऐसे में कृषि क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों की ओर फोकस करना पड़ेगा। आमजन का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
source https://www.patrika.com/baran-news/take-care-of-intentions-and-dignity-of-post-6615480/
Comments
Post a Comment