त्योहारी सीजन के चलते बाजार में बिक रहे नामी ब्रांड के नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बारां. इन दिनों त्योहारी सीजन के चलते शहर समेत जिले के विभिन्न कस्बों में नामी ब्रांड के नाम पर नकली कम्पनी के हुबहू इलेक्ट्रॉनिक सामानों का बाजार भी सज गया है। नकली सामान पर असली मार्का लगाकर तथा असली कम्पनी के मुताबिक वारंटी, गारंटी देकर उपभोक्ताओं को चूना लगाया जा रहा है। आम उपभोक्ता असली नकली का भेद नहीं समझ पाता और दुकानदार पुराने परिचित व अरसे से व्यवसाय करने का भरोसा देकर विश्वासघात कर रहे है।

इसी तरह का एक सनसनीखेज मामला रविवार को शहर में उजागर हुआ है। कोतवाली पुलिस ने एक नामी कम्पनी के प्रतिनिधियों की शिकायत पर रविवार को कम्पनी का असली मार्का लगाकर नकली कम्पनी के इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचते दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नकली 34 सिलिंग फेन, 49 मिक्सर ग्राईनडर व 20 टेबल फेन जब्त किए गए है।

शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस:
पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीना ने बताया कि एक अक्टूबर को चंड़ीगढ़ स्थित स्पीड सर्च स्क्योरिटी एण्ड नेटवर्क प्राईवेट लिमिटेड के फिल्ड ऑफिसर शमशेर सिंह निवासी सोनीपत, हरियाणा ने रिपोर्ट दी थी कि उसे कम्पनी की ओर से नकली बिजली उपकरण, इलेक्ट्रोनिक व घरेलू सामानों की बिक्री व सप्लाई करने वालों के खिलाफ प्रशासन के सहयोग से कार्रवाइ्र करने के लिए नियुक्त किया हुआ है। शहर में भी कुछ दुकानदार नकली सामानों की बिक्री कर रहे हैं।

इस पर बंक रोड पर श्याम इलेक्ट्रॉनिक की दुकान को चैक किया तो दुकानदार नितेश गोयल निवासी नाकोड़ा कॉलोनी के कब्जे से छत के 34 नकली पंखे व 49 मिक्सर ग्राइंडर मिले। जिन्हें जब्त किया गया। इसके बाद शाहाबाद रोड पर पंकज इलेक्ट्रॉनिक की दुकान को चैक करने पर दुकानदार जयप्रकाश पंकज निवासी कुंजविहार कॉलोनी के कब्जे से 20 नकली टेबल फैन जब्त किए गए। नकली कम्पनी के इलेक्ट्रोनिक सामान पर असली कम्पनी कामार्का लगाकर बेचते पाए जाने पर दोनों दुकानदार नितेश गायेल व जयप्रकाश पंकज को गिरफ्तार किया गया है।



source https://www.patrika.com/baran-news/fake-electronic-goods-of-well-known-brands-are-being-sold-in-market-7801955/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां