PM Kisan Yojana की किस्त नहीं मिलने से किसान परेशान, खाते में अब तक नहीं आया पैसा
बारां। कस्बाथाना क्षेत्र में PM Kisan Yojana: की किस्तें नहीं आने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारत में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में कई तरह की योजना शुरू की गई है। इन योजनाओं के तहत देश के अलग-अलग वर्ग को आर्थिक रूप से मदद की जाती है। इन्हीं में पीएम किसान योजना भी शामिल है और इस योजना के तहत किसानों को मोदी सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है, लेकिन इस बार कस्बाथाना क्षेत्र में किसानों की तरफ से शिकायतें मिल रही हैं कि उनके खाते में आने वाली राशि अब तक नहीं आई है।
किसानों को नहीं मिली अगली किस्त
दरअसल, देश की केंद्र सरकार द्वारा देश में चली जा रही पीएम किसान योजना का लाभ देश के किसानों को मिलता आया है। इस योजना के तहत किसानों के अकाउंट में साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त आती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो उन्हें 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में 3 बार दी जाती है, लेकिन इस बार अब तक किसानों के अकाउंट में 12वीं किस्त आनी थी, जो अब तक ट्रांसफर नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान की इस खास योजना का लाभ पाने का आज है अंतिम दिन, जरूर करा लें रजिस्ट्रेशन
मेरी पत्नी लक्ष्मी बाई के खाते में किसान योजना की राशि आती थी लेकिन दो किस्तें नहीं आई हैं।अधिकारियों के शिकायत लेकर जाते हैं तो कोई सुनवाई नहीं होती है। मेरी आर्थिक स्थिति कमजोर है, इसलिए जल्द से जल्द खाते में राशि डाली जाए।
प्रहलाद ओझा, किसान
यह भी पढ़ें : परीक्षा केन्द्रों तक अभ्यर्थियों को रोडवेज में यात्रा फ्री, फिर भी इस वजह से देने पड़ रहा किराया
source https://www.patrika.com/baran-news/pm-kisan-yojana-farmer-upset-due-to-non-receipt-of-installment-7843892/
Comments
Post a Comment