सावधान ! गैस गीजर के पानी से नहाना कहीं पड़ जाए महंगा, हो सकती है मौत

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/मांगरोल। सर्दी से बचाव के लिए किए जा रहे जतन लोगों के लिए भारी पड़ रहे है। तापमान घटने व सर्दी पड़ने के कारण घरों में नहाने के लिए गर्म पानी का उपयोग होने लगा है। ऐसे में कई घरों में गीजर लगे हैं। कहीं गीजर बिजली वाले हैं तो कई जगह गैस से चलने वाले गीजर लगे हैं। गैस से चलने वाले गीजर लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहे है। गर्म पानी करने के लिए गैस गीजर चालू करने के साथ ही गैस की गंध भी आती है। ज्योंहि पानी गर्म होने के बाद स्नान करने लोग पहुंचते है। तब तक गैस की गंध बाथरूम में भर जाती है।

यह शरीर पर उल्टा असर डाल रही है। बाथरूम में फैली गैस की गंध से कई लोग अचेत हो रहे हैं। पिछले एक माह के दौरान ऐसे आधा दर्जन लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं, जिन्होंने गैस गीजर का उपयोग नहाने के लिए किया। उप जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डा्ॅ.शकील अहमद ने बताया कि गैस गीजर के कारण लोग अचेत होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। लेकिन सावधानी नहीं बरत रहे है। जिन लोगों ने अपने स्नानागार में गैस गीजर लगा रखे है। वहां वेंटिलेशन न होने के कारण गैस की गंध प्रभावी हो रही है।

यह भी पढ़ें : तांत्रिक ने की श्मशान में तांत्रिक क्रिया, लोगों में बना चर्चा का विषय

ऐसे में गैस गीजर लगाने के साथ हवा बाहर निकलने के इंतजामों पर भी ध्यान देना जरूरी है। अन्यथा स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो सकता है। गैस गीजर से कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस निकलती है। इससे ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। श्वांस लेने में तकलीफ होती है। ऐसी परिस्थितियों में मौत भी हो सकती है। ऐसे में गैस गीजर बाथरूम के बाहर ही लगाना चाहिए या फिर वेंटिलेशन के लिए स्नानागार में एक्जॉस्ट फैन लगाना जरूरी है। पानी गर्म होने पर बिजली का स्विच बंद करें, अच्छी कंपनी का गीजर लगाएं। सिलेंडर को सीधा रखें। परिवार का कोई सदस्य नहाने जाए और ज्यादा समय लगे तो आवाज जरूर दें, ताकि अनहोनी का तत्काल पता लग सके।



source https://www.patrika.com/baran-news/use-of-gas-geyser-is-dangerous-why-gas-geyser-is-dangerous-7956064/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां