बेरहम सर्दी @ बारां : बूंदों को बर्फ में जमा देने वाली शीतलहर

बारां. जिले में सर्दी का सितम जारी है। जिले में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। अगले दो दिनों में भी न्यूनतम तापमान यही रहने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। अन्ता कृषि विज्ञान केन्द्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. डीके सिंह ने बताया कि बुधवार के बाद गुरुवार को भी केन्द्र में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्यिय रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार व शनिवार को तापमान में वृद्धि के आसार नहीं है। दूसरी और जिले के शाहाबाद उपखंड क्षेत्र में ओस की बूंदें व पानी बर्फ के रूप में जमने लगे हैं। क्षेत्र के कस्बाथाना में सुबह कार के बोनट व पेड़, पौधों में ओस की बूंदें ठोस बर्फ के रूप में जमी नजर आने से लोगों में मौसम के सर्द मिजाज से सिरहन रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी सोमवार को न्यूनतम 13 डिग्री होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके बाद सर्दी से राहत की उम्मीद की जा सकती है।

कस्बाथाना. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में पड़ रही सर्दी जैसे सब कुछ जमा देने पर आमादा है। गुरुवार अल सुबह हाईवे पर खडी कार के बोनट पर बर्फ की पर्त जम गई। इसी तरह पौधों पर भी ओस की बूंदें जम कर बर्फ बन गई। बर्फीली हवाओं के साथ तापमान में गिरावट जारी है। शीतलहर से गलन बढ़ी हुई है। वहीं रात में अब पारा भी गिरने लगा है। फसलों पर बर्फ की सफेद चादर सी जमने लगी है। यह देख किसानों के होश उड़े हुए हैं। इससे मटर,सरसों, आलू, टमाटर आदि उन फसलों को नुकसान हैं, जो फूलदशा में हैं।



source https://www.patrika.com/baran-news/winter-freezing-point-tampreture-is-low-o-degree-winter-season-co-7961168/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां