पत्थर भरकर ला रहा था ट्रैक्टर, अचानक रास्ते में पलट गया, मौके पर ही एक की मौत

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/कस्बाथाना। क्षेत्र में लगातार अवैध पत्थरों का खनन हो रहा है। लोग थोड़े से लालच में अपनी जान को जोखिम में डालने से भी नहीं चूक रहे हैं। इधर प्रशासन के लगातार जांच करने के दावों की पोल भी खुल रही है। कस्बाथाना में सोमवार को एक ट्रैक्टर धुआ तरफ से कस्बाथाना अवैध पत्थर पर भरकर ला रहा था। जिसमें धुआ रोड पर ट्रैक्टर पलट जाने से ड्राइवर शुशपाल सहरिया उम्र 24 की दबने से मौके पर मौत हो गई।

जेसीबी की मदद से मृतक के शव को निकाला:
दूसरा सिमरन सहरिया उम्र 25 साल घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से मृतक के शव को व घायल को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला वही ट्राली खडी रही। ट्रैक्टर पलट गया घायल को बारां रेफर कर दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें : सावधान ! गैस गीजर के पानी से नहाना कहीं पड़ जाए महंगा, हो सकती है मौत

अवैध खनन पर अंकुश नहीं, राजस्व का नुकसान:
कस्बाथाना में अवैध खनन और परिवहन पर लगाम नहीं लगा पाने के कारण शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है। पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी लोग बिना अनुमति अवैध पत्थर निकालकर जान खतरे में डाल रहे हैं। इससे अवैध खनन करने वालों के हौसले तो बुलंद हो ही रहे हैं। वहीं प्रशासन हादसे के बाद भी सख्ती नहीं दिखा रहा है।



source https://www.patrika.com/baran-news/tractor-suddenly-overturned-on-the-way-death-on-the-spot-7956099/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां