कोहरे के बाद बारिश, और बढ़ेगी सर्दी, ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट

बारां. मौसम विभाग ने प्रदेश में बुधवार को कई इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इससे किसानों को रबी की फसल की ङ्क्षचंता सताने लगी है, क्योंकि अगर ओलावृष्टि हो गई, तो किसानों का काफी नुकसान हो जाएगा। इससे पहले मंगलवार सुबह जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। बारां शहर में सुबह 7 बजे से आधा घंटा मावठ की बारिश हुइ। बारिश होने से तापमान में कई जगह 4 डिग्री तक की गिरावट आ गई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से कम है। जिले में एक जनवरी से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही तापमान भी लगभग 7 डिग्री तक गिर सकता है। ऐसे में तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी का कहर और बढ़ सकता है।
किसानों को सता ये डर
इसके अलावा इस समय किसानों की रवि की फसल गेहूं और सरसों खेतों में खड़ी है। मौसम विभाग के ओलावृष्टि की संभावना से किसानों को फसल की ङ्क्षचता सताने लगी है। अगर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही निकला और ओलावृष्टि हो गई, तो किसान को काफी नुकसान होगा। पिछले कुछ सालों से लगातार मौसम बिगडऩे के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम साफ होने की उम्मीद है।



source https://www.patrika.com/baran-news/rain-after-fog-cold-will-increase-further-alert-regarding-hailstorm-8674123/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां