weather update : कोहरे और कोल्ड-डे से कांपा बारां जिला
राजस्थान के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। बारां सहित हाड़ौती के कई शहरों में दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। गुरुवार से सर्दी ने और प्रचंड रूप ले लिया। शहर में सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। लगातार चौथे दिन सीवियर कोल्ड डे रहा। इस कारण दिन में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ा। सर्दी से राहत के लिए लोगों ने हीटर चालू कर लिए हैं। शाम चार बजे के बाद चली सर्द हवा ने लोगों को कंपा दिया। दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में सर्दी का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। आगे आने वाले दिनों में राज्य में घने कोहरे और ठंड से राहत मिलने की उम्मीद अभी कम है। पिछले चार दिनों से एक बार भी धूप नहीं निकली है। लोग सूरज का मुंह देखने को तरस गए हैं। गुरुवार को सर्दी का असर एक बार फिर बढ़ गया, जब शीतलहर चलना शुरू हुई। इससे लोगों को सर्दी का असर और ज्यादा महसूस हुआ। 12 डिग्री न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री की सर्दी जैसा महसूस हुआ। अधिकतम तापमान 2& डिग्री रहा। राज्य में शीतलहर की परिस्थितियां आगामी दो-तीन दिन और जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में 7-8 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. 7-9 जनवरी के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश/मावठ होने की संभावना है।
इन 14 जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
प्रदेश के 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, बारां और कोटा जिले शामिल हैं। उत्तर भारत से आ रहीं नश्तर सी चुभती सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश में ठिठुरन और गलन बढ़ा दी है। घने कोहरे और शीतलहर की वजह से जनजीवन प्रभावित है। घने कोहरे के कारण विजिविलिटी कम हो गई है। ग्रामीण इलाकों में खेती के लिए निकलने वाले किसान सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
पारे की चाल
सुबह 05:&0 11.000
सुबह 08:&0 11.000
सुबह 11:&0 12.020
दोपहर 14:&0 14.000
शाम 17:&0 14.040
रात 20:&0 1&.060
अगला सप्ताह
गुरुवार 23(+) 12(-)
शुक्रवार 23(+) 12(-)
शनिवार 23(+) 11(-)
रविवार 23(+) 12(-)
सोमवार 24(+) 14(-)
मंगलवार 22(+) 1&(-)
बुधवार 2&(+) 09(-)
हवा में आ रही है नमी, इससे छाया कोहरा
जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। दूसरा 7 जनवरी के आसपास आएगा, जिससे बारिश की संभावना बनेगी।
कोंकण से एक ट्रफ लाइन हरियाणा तक बनी है। यह चक्रवातीय घेरे के रूप में सक्रिय है। हरियाणा पर चक्रवातीय घेरा भी बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है।
अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से नमी आ रही है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई है।
हवा में मौजूद नमी के कारण कोहरा छा रहा है। फिलहाल इससे राहत मिलने वाली नहीं है।
source https://www.patrika.com/baran-news/fog-cold-day-shiver-baran-district-weather-update-weather-news-8666767/
Comments
Post a Comment