Posts

राजस्थान के इस जिले के लोग शक्कर के हैं दीवाने, प्रतिमाह 20 हजार क्विंटल चीनी गटक जाते हैं

Image
Baran News : शहर समेत जिलेभर के लोग प्रतिमाह करीब 20 हजार क्विंटल शक्कर गटक जाते हैं। जिसमें करीब 6 हजार क्विंटल की खपत तो केवल बारां शहर में ही हो रही हैं।   डेढ़ से दो किलो प्रति व्यक्ति खपत जिले में यदि प्रति व्यक्ति प्रति माह शक्कर की खपत देखें तो एक व्यक्ति प्रतिमाह डेढ़ से दो किलो है। शहर समेत जिलेभर में खपत होने वाली करीब 20 हजार क्विंटल शक्कर अधिकांश महाराष्ट्र से मंगवाई जाती है। शक्कर उत्पादन में यूपी भी अग्रणी है। लेकिन यहां से आने वाली शक्कर महंगी पड़ती है। इसके चलते व्यापारी वहां से कम ही मंगाते हैं। यहां पर कभी भावों में गिरावट होने तथा महाराष्ट्र, यूपी में अन्तर आने के दौरान कई व्यापारी यूपी से मंगवाते है। बारां समेत छबड़ा, छीपाबड़ौद, अटरु, मांगरोल, अन्ता, सीसवाली में महाराष्ट्र से ही शक्कर आती है। वहीं शाहाबाद क्षेत्र में अधिकांश शक्कर शिवपुरी से मंगवाई जाती है। नाहरगढ़ क्षेत्र में ज्यादातर व्यापारी गुना से शक्कर मंगवाते हैं।   सर्दी में बढ़ी मांग सर्दी का मौसम होने के चलते इन दिनों गुड़ की मांग भी अच्छी बनी हुई है। शहर समेत जिले भर में प्रतिमाह 600 से 7...

आवासीय जमीन पर अस्पताल निर्माण, कलक्टर से मांगा जवाब

Image
बारां. राजस्थान राज्य सहकारी आवासन संघ लिमिटेड ने माधवकुंज आवासीय योजना की जमीन उपजिला चिकित्सालय को देने और उस पर अस्पताल के निर्माण पर जिला कलक्टर को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। मंगलवार को जयपुर से प्रबंध निदेशक ज्योति गुप्ता ने अधिकारियों के साथ जमीन पर चल रहे अस्पताल के निर्माण का जायजा लिया। लिखे गए पत्र में कलक्टर से भूमि आवंटन एवं वर्कऑर्डर की प्रमाणिक प्रति उपलब्ध कराने को कहा गया है। इधर, कलक्टर का कहना है कि विभाग की ओर से जानकारी मांगी गई थी। सीएमएचओ को निर्देशित कर दिया गया है। वहीं मामले में स्टे होने के बाद भी कार्य शुरू हुआ है तो इसकी जांच करवाकर जिम्मेदार विभाग व अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। यह है मामला अटरू में कवाई रोड पर आवासीय विद्यालय के समीप 6.48 हैक्टेयर भूमि जिसकी उस समय कीमत 11 लाख 86 हजार रुपए थी जिस पर माधवकुंज सहकारी आवासीय कॉलोनी के मकान बनवाने के लिए जमीन का आवंटन 2006 को किया गया था। जिसे वर्ष 2016 में राजस्व विभाग द्वारा निरस्त कर आवासन संघ की राशि भी जब्त कर ली गई थी। तत्पश्चात आवासन संघ द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय में वर्ष 2018 में वाद दायर किए ज...

मामले ने पकड़ा तूल, भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन, रैली निकाली, तीन दिन का दिया अल्टीमेटम

Image
लकड़ाई में गणतंत्र दिवस पर शिक्षिका व ग्रामीणों के मध्य उपजे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। सोमवार को भीम आर्मी ने विरोध विरोध जताते हुए सभा का आयोजन कर रैली निकाली। इसके बाद जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को तीन दिन में गिरफ्तार करने की चेतावनी भी दे डाली। भीम आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर के श्रीराम स्टेडियम में एकत्र होकर लकड़ाई में गणतंत्र दिवस पर ग्रामीणों द्वारा शिक्षिका हेमलता के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बैरवा सहित कई संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के लकड़ाई गांव के सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर शिक्षिका हेमलता बैरवा के साथ की गई अभद्रता और उसको दी गई धमकी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। जबकि शिक्षिका संविधान में दिए गए अधिकारों के तहत ही पर्व मना रही थी। उन पर सरस्वती पूजन का दबाव बनाते हुए स्टाफ के अन्य शिक्षकों ने मामले को तूल दिया। आरोपियों ने शिक्षिका से बदसलूकी की तथा रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान धमकी दी गई। उन पर आरोप लगाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। इस...

छठी इकाई की बायलर ट्यूब लीकेज, ठप हुआ बिजली का उत्पादन

Image
छबड़ा सुपर क्रिटिकल पॉवर प्लांट की छठी इकाई में तकनीकी खामी के चलते शनिवार दोपहर से विद्युत उत्पादन ठप हो गया। सोमवार शाम तक तकनीकी खामी दुरूस्त होने की संभावना जताई जा रही हैं। आज शाम तक ठीक करने की बात कह रहे जानकारी अनुसार 660 मेगावाट की छठी इकाई में बायलर ट्यूब लीकेज हो जाने के चलते विद्युत उत्पादन ठप हो गया। बायलर के तापमान के कम होने के साथ लीकेज को ठीक किया जाएगा। 72 घंटे बाद तकनीकी खामी दूर होने के साथ विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो सकेगा। वहीं, क्रिटिकल प्लांट की दोनो इकाइयों को संचालित करने के लिए प्रतिदिन 14 से 15 हजार मीट्रिक टन कोयले की आवश्यकता होती है। यहां मात्र 3 दिन का कोयला स्टॉक में है। प्रतिदिन आ रही सप्लाई से विद्युत उत्पादन जारी है। वही, छठी इकाई बंद होने से राज्य को प्रतिदिन 130 से 140 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति में कमी आ गई है। सीटीपीपी में भी कोयले की कमी छबड़ा सुपर थर्मल पॉवर प्लांट में 250-250 मेगावाट की चार इकाइयों के संचालन से प्रतिदिन 240 लाख यूनिट का बिजली का उत्पादन किया जा रहा हैं। चारों इकाइयों के संचालन के लिए प्रतिदिन 13 हजार मीट्रिक टन कोयले की आश...

स्कूल में देवी सरस्वती की फोटो पर विवाद: सोशल मीडिया दो पक्षों में बंटा, तो टीचर ने पोस्ट में लिखी ये बात

Image
बारां। 26 जनवरी को सामने आई स्कूल में देवी सरस्वती की तस्वीर को लेकर हुए विवाद पर सोशल मीडिया पर लोग दो पक्षों में बंटे नजर आए। एक पक्ष ने शिक्षिका का समर्थन किया है तो वहीं दूसरा पक्ष कार्रवाई और सस्पेंड करने की मांग कर रहा है। हालांकि इन सबके बीच शिक्षिका जो पूरे प्रक्ररण के दौरान चर्चा में है, उनके नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर दो पोस्ट साझा किया गया है। पहले में लिखा गया है, “स्कूल द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में घुस कर कुछ अवांछित लोगों द्वारा माहौल ख़राब करने और स्कूल प्रशासन को धमकाने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी गई है। हालाँकि बिना किसी वैध आधार के क्रॉस FIR दर्ज करना पुलिस की मंशा पर भी प्रश्न खड़ा करता है।” वहीं दूसरे पोस्ट में ये लिखा गया है कि ना डरी हूं, ना डरूंगी। जब तक है सांस लड़ती रहूंगी। शिक्षा की देवी सावित्री बाई फुले जिंदाबाद।   साथ ही सोशल मीडिया पर प्रक्ररण के बाद से ही यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर शिक्षिका के समर्थन में लिखा है, सरकारी विद्यालयों के मास्टर क्या यह बता सकते हैं कि सरस्वती का जन्...

भगाने के प्रयास में पत्थर से भरी ट्रॉली पलटी

Image
अवैध खनन, परिवहन के खिलाफ जारी अभियान के तहत शनिवार को वन विभाग की ओर से जिले के अटरू, छीपाबड़ौद व छबड़ा में कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली मय पत्थर चिंगारी के जब्त किए गए। इस दौरान छीपाबड़ौद में ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर भगाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगडऩे से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसके अलावा जिले के किशनगंज में 50 व शाहाबाद में 35 बीघ वनभूमि से अतिक्रमण हटाए गए। उप वन संरक्षक दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि अटरू में वन खंड रतनपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान अवैध खनन कर पत्थर चिंगारी ट्रॉली में भरते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर उसके चालक निर्मल सहरिया को गिरफ्तार किया तथा ट्रैक्टर को अटरू थाना परिसर में खड़ा कराया गया। कार्रवाई में क्षेत्रीय वन अधिकारी अटरू भारत राठौड़, नाका प्रभारी धीरज कुमार, बलराम सहरिया, निरंजन कुमार बैरवा, धर्मचंद गुर्जर, बृजमोहन गुर्जर व रामस्वरूप मीणा आदि मौजूद शामिल थे। जिले की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई छीपाबड़ौद में जिला कलक्टर व उपखंड अधिकारी छीपाबड़ौद के निर्देशन में राजस्व विभाग, वन विभाग व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सार...

फर्जीवाड़े के मुकदमे पर भाजपा पर भड़के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, कहा: मेरे खिलाफ हो रही साजिश

Image
राजस्थान की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया पर फर्जीवाड़ा के मामले में बीते दिनों एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसको लेकर उन्होंने कहा की मेरे कार्यालय से किसी प्रकार का कोई सिफारिश पत्र जारी नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मुकदमे में मुझे झूठा फंसाकर बदनाम किया जा रहा है। दरअसल अंता नगर पालिका में चुनावी आचार संहिता के दौरान बैक डेट में निविदा जारी करने के मामले में भाया और अंता नगर पालिका चेयरमैन मुस्तुफा खान समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता रामेश्वर खण्डेलवाल, बारां के पूर्व सभा पति कमल राठौर व अंता निवासी मोहित कालरा ने षडयंत्रपूर्वक मेरे लेटर हेड पर मेरी ओर से निविदा संख्या 30/2023-24 में वर्क आर्डर जारी करने के लिए अधिषाषी अधिकारी, नगर पालिका, अन्ता को संबोधित अनुषंषा पत्र कूटरचित कर उपर्युक्त मुकदमें में थाना अन्ता पुलिस को पेश किया है। भाया ने कहा, मेरी ओर से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा की कमल राठौर इस तरह की कूट रचना में मास्टर माइंड...

Republic day special : पलायथा के कर्नल दलेल की भी थी संविधान निर्माण में भूमिका

Image
पलायथा. देश की आजादी की लड़ाई में कोटा के क्रांतिकारी पीछे नहीं हटे। आजादी के बाद देश के संविधान के निर्माण में भी कोटा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लेफ्टिनेंट कर्नल दलेल सिंह पलायथा ने देश के संविधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। महाराजा के निजी सचिव थे पलायथा के सरपंच भंवर अनूप सिंह बताते हैं कि उनके बड़े दादा दलेल सिंह महाराव भीम ङ्क्षसह के निजी सचिव थे। जब देश के संविधान का निर्माण किया जा रहा था तो महाराव भीम सिंह ने उन्हें संविधान निर्मात्री सभा के लिए उन्हें मनोनीत कर दिल्ली भेजा। कर्नल दलेल ङ्क्षसह ने वहां यूनाइटेड स्टेट ऑफ राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए संविधान के निर्माण में योगदान दिया। 9 दिसम्बर 1946 से 24 जनवरी 1950 तक उन्होंने निर्मात्री सभा में काम किया। परिवार के ही सदस्य पलायथा के सरपंच अनूप सिंह बताते हैं कि दलेल सिंह पलायथा ने 283 सदस्यों के साथ संविधान की प्रति पर हस्ताक्षर भी किए थे। मेजर जनरल सर आपजी औंकार सिंह के पुत्र दलेल सिंह ने बनारस विश्व विद्यालय से उन्होंने राजनीति विज्ञान में एमए किया। बाद मेंं आईसीएस की परीक्षा के लिए लंदन चले गए। कोटा आने के बाद व...

सडक़ों पर श्वान हो रहे ङ्क्षहसक, ठंडे बस्ते में नसबंदी के टेण्डर

Image
बारां. सर्दी के सीजन में इन दिनों सडक़ों पर श्वान उग्र और ङ्क्षहसक हो रहे है। पिछले एक सप्ताह में औसतन हर रोज आठ जने उनके हमले का शिकार होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे। मंगलवार को ही दोपहर तक 11 जने अस्पताल में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। शहर में बड़ी संख्या में श्वान सडक़ों पर घूम रहे है। नगरपरिषद की उनको पकडऩे और नसबंदी की योजना तक नहीं है। करीब डेढ़ वर्ष पहले नसबंदी के लिए नगर परिषद ने टेण्डर मां$गे थे,लेकिन टेण्डर फाइनल नहीं होने से प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई। सर्दी में यूं होते है खूंखार पशु चिकित्सकों के अनुसार दिसंबर और जनवरी के सर्दी के मौसम श्वान का ब्रीङ्क्षडग सीजन रहता है। तापमान में कमी रहने से आवश्यकतानुसार उनके खाने पीने की चीजों की कमी भी रहती है। इस स्थिति में स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हुए वे आक्रामक हो जाते है। इससे श्वान के काटने की घटनाएं भी बढ़ जाती है। न्यायालय ने कहा था जानकारों के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पहले एक जनहित याचिका पर संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने तत्कालीन नगरपरिषद आयुक्त ङ्क्षरकल गुप्ता को तलब किया था। उन्हें सड...

अवैध खनन पर कार्रवाई जारी, 220 टन बजरी का ढेर उठाया, 90 ट्रॉली अवैध पत्थर जब्त किया

Image
किशनगंज रेंज क्षेत्र में वन विभाग द्वारा अवैध खनन, अवैध बजरी भंडारण पर कार्रवाई जारी है। गुरुवार को रामगढ़ नाका क्षेत्र के केलपुरीजी महाराज मंदिर के पास वन विभाग ने 220 टन बजरी का ढेर जब्त किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिराम चौधरी ने बताया कि यहां पर अवैध बजरी का स्टॉक होने की सूचना मिली थी। नायब तहसीलदार बाबूलाल गोचर ने निर्देशन में 220 टन, लगभग 40 ट्रॉली बजरी जब्त की गई। वन विभाग ने बजरी का उठाव करवाकर वन विभाग के अधीन किया। इस दौरान किशनगंज सहायक वनपाल पवन सहरिया, विनोद कुमार, किशनगंज थाना अधिकारी प्रेम बिहारी नागर मय जाप्ता मौजूद रहा। इधर, केलवाड़ा रेंज क्षेत्र में हेमन्त कुमार गौतम सीओ शाहाबाद ने पेनावदा, हथवारी रोड व ग्राम पहाडी के माळ में अवैध रूप से 90 ट्रॉली पत्थरों के ढेर को जब्त किया। इस मौके पर तहसीलदार शाहाबाद के साथ वन विभाग केलवाडा व पुलिस थाना केलवाडा की टीम मौजूदरही। पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कवाई में अवैध खनन व परिवहन पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने पत्थर से भरा एक ट्रैक्टर ट्राली जब्त किया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी भारत राठौर ने बताया कि वनखंड में प...

अवैध खनन पर कार्रवाई जारी, 220 टन बजरी का ढेर उठाया, 90 ट्रॉली अवैध पत्थर जब्त किया

Image
किशनगंज रेंज क्षेत्र में वन विभाग द्वारा अवैध खनन, अवैध बजरी भंडारण पर कार्रवाई जारी है। गुरुवार को रामगढ़ नाका क्षेत्र के केलपुरीजी महाराज मंदिर के पास वन विभाग ने 220 टन बजरी का ढेर जब्त किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिराम चौधरी ने बताया कि यहां पर अवैध बजरी का स्टॉक होने की सूचना मिली थी। नायब तहसीलदार बाबूलाल गोचर ने निर्देशन में 220 टन, लगभग 40 ट्रॉली बजरी जब्त की गई। वन विभाग ने बजरी का उठाव करवाकर वन विभाग के अधीन किया। इस दौरान किशनगंज सहायक वनपाल पवन सहरिया, विनोद कुमार, किशनगंज थाना अधिकारी प्रेम बिहारी नागर मय जाप्ता मौजूद रहा। इधर, केलवाड़ा रेंज क्षेत्र में हेमन्त कुमार गौतम सीओ शाहाबाद ने पेनावदा, हथवारी रोड व ग्राम पहाडी के माळ में अवैध रूप से 90 ट्रॉली पत्थरों के ढेर को जब्त किया। इस मौके पर तहसीलदार शाहाबाद के साथ वन विभाग केलवाडा व पुलिस थाना केलवाडा की टीम मौजूदरही। पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कवाई में अवैध खनन व परिवहन पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने पत्थर से भरा एक ट्रैक्टर ट्राली जब्त किया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी भारत राठौर ने बताया कि वनखंड में प...

पुलिस पर हमला, 4 जवान चोटिल, आरोपी को छुड़ाया

Image
छबड़ा इलाके में पाली थाना क्षेत्र के सेमली गांव में सोमवार को मारपीट के मामले में आरोपी को पकडऩे पहुंची पुलिस पर परिजनों ने पत्थरों से हमला कर दिया और आरोपी को पुलिस कब्जे से छुड़ाकर भगा दिया। इस दौरान चार पुलिस जवानों के चोट आई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना से आला अधिकारी भी सकते में आ गए। बाद में पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी के निर्देश पर थाना प्रभारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा समझाइश कर मामला शांत किया। इस मामले में पुलिस टीम पर हमला करने एवं राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में एक दर्जन महिला-पुरूषों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, पीडि़त पक्ष की ओर से पुलिस पर घर की महिलाओं के साथ अभद्रता करने एवं मनगढंत कहानी बनाकर झूठा फंसाने का आरोप लगाया हैै। सूचना मिलते ही गांव से भाग जाता था मप्र ्र पाली थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि बीस दिन पहले 3 जनवरी को सेमली निवासी गोविन्द मीणा ने ट्रक चालक अरविन्द की पत्नी के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी थी। इस पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन आरोपी मप्र क्षेत्र में भाग जाता था। इसी ...

राम आ गए : ऐसा लगा जैसे दीपावली आ गई, जमकर हुई आतिशबाजी, घर-घर जले दीपक

Image
अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत सोमवार को सुबह से ही लोग उत्साह व उल्लास में सराबोर रहे। सुबह मंदिरों में देव दर्शनों के बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाई गई बड़ी स्क्रीन पर लोगों ने अयोध्या कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख पूजा-अर्चना की। शाम को लोगों ने घरों को दीपकों से सजाया तो युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। शहर के सभी मंदिरों को रामजी के आगमन के स्वागत में सजाया गया। प्यारेरामजी मंदिर तथा श्रीजी मंदिर समेत सभी मंदिरों पर सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। इस दौरान प्रसाद वितरण भी हुआ तो कई जगह भण्डारों का आयोजन भी हुआ। सदर बाजार स्थित हनुमानजी की बावड़ी पर भी भण्डारे का आयोजन किया गया। शहर में इस अवसर पर बंकट व्यायाम शाला तथा श्रीजी भक्त मण्डल की ओर से रामजी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्रीजी मंदिर से शुरु हुई जो सब्जी मंडी, इन्द्रा मार्केट, प्रताप चौक, मेन मार्केट, धर्मादा चौराहा, सदर बाजार चौमुखा बाजार होते हुए श्रीजी चौक पहुंची। शोभायात्रा में महिला पुरुष उत्साह से नाचते-गाते चल रहे थे। शंकर-हनुमान बने कलाकार भी शामिल रहे। घर-घर हुए रोशन...

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 2 लाख के नोटों की गड्डी, 4 लाख की ज्वैलरी और लाखों का फर्नीचर जलकर राख

Image
बारां के शाहाबाद रोड पर नामदेव भवन के समीप एक मकान में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से घर में रखी 2 लाख रुपए की नगद राशि समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। अचानक मकान से धुआं उठते देख आसपास के लोग सकते में आ गए। लोगों ने पुलिस और अग्निशमन को सूचना दी। सूचना पर नगरपरिषद के अग्निशमन दल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन दल ने करीब डेढ़ घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घर में था फर्नीचर नगरपरिषद के सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख ने बताया कि कमलेश यादव के मकान में आग लगी थी। सुबह दस बजे सूचना मिली। पहले एक दमकल और दल रवाना किया गया। आग ज्यादा होने पर दो वाहन और भेजे। टीम ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। मकान में काफी फर्नीचर था। आग से फर्नीचर, अलमारी, फ्रीज, रसोई फर्नीचर, चिमनी, कपड़े, बिस्तर और 2 लाख रुपए नगदी तथा करीब 4 लाख की सोने की ज्वैलरी समेत 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। यह भी पढ़ें : बस के टायर के नीचे आई महिला की दर्दनाक मौत, रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपति को कुचला डॉग के शोर मचाने से टल गया गंभीर हादसा सहायक अग्निशमन अधिकारी शेख का कहना है कि घटन...

मकान में लगी आग, दो लाख के नोट जले, लाखों का नुकसान

Image
बारां. शाहाबाद रोड पर नामदेव भवन के समीप एक मकान में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से घर में रखी 2 लाख रुपए की नगद राशि समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। अचानक मकान से धुआं उठते देख आसपास के लोग सकते में आ गए। लोगों ने पुलिस और अग्निशमन को सूचना दी। सूचना पर नगरपरिषद के अग्निशमन दल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन दल ने करीब डेढ़ घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घर में था फर्नीचर नगरपरिषद के सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख ने बताया कि कमलेश यादव के मकान में आग लगी थी। सुबह दस बजे सूचना मिली। पहले एक दमकल व दल रवाना किया गया। आग ज्यादा होने पर दो वाहन और भेजे। टीम ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। मकान में काफी फर्नीचर था। आग से फर्नीचर, अलमारी, फ्रीज, रसोई फर्नीचर, चिमनी, कपड़े, बिस्तर और 2 लाख रुपए नगदी तथा करीब 4 लाख की सोने की ज्वैलरी समेत 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। डॉग के शोर मचाने से टल गया गंभीर हादसा सहायक अग्निशमन अधिकारी शेख का कहना है कि घटना के समय ठेकेदार यादव तो काम से ईंट-भट्टों पर गए हुए थे। पत्नी मकान के पीछे गाय के बाड़े में काम कर र...

बारां पुलिस ने नीमच से लहसुन व्यापारी को पूछताछ के लिए उठाया

Image
बारां/नीमच. कोतवाली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में नीमच के एक मंडी व्यापारी को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी रामबिलास मीणा ने बताया कि नीमच के व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज है। प्रकरण में अनुसंधान के लिए व्यापारी को गुरुवार को पूछताछ के लिए नीमच से बारां लाया गया है। पूछताछ और अनुसंधान के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम गुरुवार सुबह नीमच पहुंची। पुलिस टीम के एसआई कैलाश यादव ने बताया कि करीब दो साल पहले बारां के लहसुन व्यापारी निर्मल नागर ने कोर्ट में केस दायर किया था। जिसमें नीमच के कुछ व्यापारियों पर धोखाधड़ी करने का आरोप था। करीब 7 से 8 फर्मों ने मिलकर बारां निवासी निर्मल के साथ धोखाधड़ी की थी। मामले में कोर्ट ने पुलिस को पिछले दिनों आरोपियों पर 420 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसी सिलसिले में पुलिस यहां पहुंची। एक लहसुन व्यापारी को गिरफ्तार किया है। 7 फर्मों पर 90 लाख गबन का आरोप पुलिस ने बताया कि नीमच मंडी की 7 फर्म से राजस्थान के बारां जिले लहसुन व्यापारी निर्मल ने 2 साल पहले लहसुन खरीदी थी। इस मामले ...

घाटी क्षेत्र में यहां बेकाबू कार ने ले ली भालू की जान, वाहन जब्त

Image
शाहाबाद के पास कोटा-शिवपुरी नेशनल हाइवे 27 पर हनोतिया आवासीय विद्यालय के पास गुरुवार को कार की टक्कर से भालू की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसीएफ मोहम्मद मौके पर पहुंचे और भालू के शव को क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय शाहबाद लाया गया। भालू का पोस्टमार्टम करवाकर टक्कर मारने वाली कार को भी जब्त कर लिया है। यह है मामला राहगीरों से गुरुवार को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 27 हनोतिया आवासीय विद्यालय के पास एक भालू मृत पड़ा है। इसको कार ने टक्कर मारी है। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और जीप में भालू को क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय लाया गया। मौत का कारण वाहन की टक्कर बताई गई है। वन विभाग मामले को लेकर कार्रवाई में जुटा है। हर साल घटनाएं हफीज ने बताया कि कोटा शिवपुरी नेशनल हाइवे 27 जंगली क्षेत्र की पहाडिय़ों से होकर गुजर रहा है। यहां जंगली क्षेत्र में बनाए गए हाइवे के आसपास सुरक्षा दीवार व फैंङ्क्षसग नहीं की गई है। सेफ्टीवॉल व बॉल या तार फेंङ्क्षसग नहीं की गई है। इसके चलते अक्सर वन्यजीव दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। अब तक यहां पर तक तीन भालू, दो पैंथर हादसे में मारे ज...

ताबड़तोड़ कार्रवाई, 900 टन बजरी जब्त

Image
बारां. जिले में मंगलवार को अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त जांच दल ने कार्रवाई करते हुए सीसवाली, अंता, भैरूपुरा में 900 टन बजरी का स्टॉक जब्त किया। इसके अलावा 125 ट्रॉली बजरी भी पकड़ी गई। बारां कोतवाली पुलिस ने झालावाड़ रोड पर अवैध खनन करते जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए। कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात झालावाड़ रोड आईटी आई कॉलेज के पीछे सरकारी चारागाह भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी का खनन करते एक जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चोधरी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर अवैध खनन को लेकर जारी अभियान के तहत एएसआई डालूराम को मय टीम के रवाना किया गया था। टीम को देखकर झालावाड रोड आईटीआई के पीछे सरकारी चारागाह भूमि के पीछे अवैध खननकर्ता मौके पर जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्रॉली को छोडकऱ भाग गए। जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। जेसीबी व ट्रैक्टर के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 125 ट्रॉली बजरी जब्त सीसवाली. कस्बे के अन्ता रोड पर जमा 100 ट्रॉली बजरी के स्टॉक को जब्त किया गया। तहसीलदार दीवान मंजूर अली ने इसकी सूचना खनन विभाग को दी। मदारपुरा मस्जिद के पीछे ...

पुलिस और वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई : अवैध खनन करते 11 ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, 1000 टन बजरी का स्टॉक जब्त

Image
अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सोमवार से शुरू हुए राज्य स्तरीय अभियान के दौरान जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त टीम ने बजरी, पत्थर व मिट्टी से भरे 11 ट्रैक्टर ट्रॉली व बजरी का स्टॉक जब्त किया। जिला कलक्टर ने खनन माफियाओं के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए अवैध खनन गतिविधियों को समूल नष्ट करने पर जोर दिया है। अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण के विरुद्ध प्रभावित कार्रवाई के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा वन क्षेत्र से रेत का अवैध खनन कर परिवहन करते तथा जिले में बजरी, पत्थर, मिटटी से भरे चार ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान अजनावर की चारागाह भूमि पर 3 स्थानों से 700 टन तथा सिवायचक भूमि से 300 टन के बजरी स्टॉक को जब्त किया गया। छीपाबडौद के समेल रोड़ से 2 ट्रॉली बजरी ट्रैक्टर सहित जब्त किए गए। 2 ट्रॉली बजरी ट्रैक्टर रामसिंह गुर्जर निवासी केलखेड़ी की है। बारां पुलिस थाना क्षेत्र में मंडोला रोड पर भी मिट्टी से भरी एक बिना नम्बर की ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया। लकड़ी से भरी दो पिकअप, दो ट्रैक्टर ट्...

जिले में बनेंगे 7 रिजर्व कंजर्वेशन, वन्यजीवों के रहवास का दायरा बढ़ेगा

Image
बारां. जिले में वन्यजीवों के रहवास व सु²ढ़ीकरण के लिए के लिए राज्य सरकार की ओर से सात नए रिजर्व कंजर्वेशन बनाए जाएंगे। इसको लेकर वन विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रबंधकीय कार्ययोजना अनुसार 7 रिजर्व कंजर्वेशन करीब 52 हजार 500 हैक्टेयर वनभूमि में बनाए जाएंगे। इन पर लगातार काम किया जा रहा है। इससे जिले में शाकाहारी व मांसाहारी वन्यजीवों के संरक्षण के साथ ही पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। यहां पर विकसित होंगे वन संरक्षित क्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र में 2, किशनगंज क्षेत्र में 2 तथा सोरसन-अन्ता क्षेत्र में 3 रिजर्व कंजर्वेशन की कवायद की जा रही है। जिले में कुल 2 लाख 23 हजार हैक्टेयर में वनक्षेत्र फैला है। इनमें से 8 हजार पांच सौ हैक्टेयर वन क्षेत्र शेरगढ़ सेन्चुरी में आता है। शाहाबाद क्षेत्र में दो रिजर्व कंजर्वेशन बनाए जाएंगे। शाहाबाद में 18 हजार 500 हैक्टेयर तथा तलहटी में 17 हजार 500 हैक्टेयर में रिजर्व कंजर्वेशन बनाया जाएगा। तलहटी क्षेत्र से मध्यप्रदेश की कूनो की सीमा महज आठ किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है। इस क्षेत्र में 13 खोह स्थित है। जो पर्यटन की ²ष्टि से भी म...